ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
व्यापार

ये बैंक एफडी पर दे रहा है 9.50 प्रतिशत तक रिटर्न

आरबीआई की ओर से रेपो रेट बढ़ाने के बाद सरकारी और गैर-सरकारी बैंक लगातार एफडी की ब्याज दरों में इजाफा कर रहे हैं। इस कारण बैंक एफडी पर मिलने वाला औसत रिटर्न पिछले एक साल में 5.5 प्रतिशत से बढ़कर 7 प्रतिशत पर आ गया है।

पिछले कुछ समय में देखा गया है कि बड़े बैंकों की अपेक्षा स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी में निवेश पर अधिक ब्याज दे रहे हैं। यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए 9.5 प्रतिशत तक की ब्याज दे रहा है।

आम ग्राहकों के लिए एफडी पर ब्याज दर

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, 181-201 दिनों की एफडी पर बैंक की ओर से 8.75 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। 501 दिनों की स्पेशल एफडी पर भी निवेशकों 8.75 प्रतिशत और 1001 दिनों की स्पेशल एफडी पर 9.00 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए एफडी पर ब्याज दर

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक की ओर से वरिष्ठ नागरिकों को 0.50 प्रतिशत की अतिरिक्त ब्याज दी जा रही है। अगर कोई वरिष्ठ नागरिक 181 से 201 दिनों और 501 दिनों की एफडी का विकल्प चुनता है, तो उसे 9.25 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। वहीं, 1001 दिनों की एफडी पर निवेशकों 9.50 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है।

रेपो रेट में हुआ 2.50 प्रतिशत का इजाफा

पिछले साल आरबीआई ने रेपो रेट में इजाफा करना शुरू किया था। उस समय से मई 2022 में 0.40 प्रतिशत, जून 2022 में 0.50 प्रतिशत, अगस्त 2022 में 0.50 प्रतिशत, सितंबर 2022 में 0.50 प्रतिशत, दिसंबर 2022 में 0.35 प्रतिशत और फरवरी 2023 में 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी रेपो रेट में की गई है। इस कारण रेपो रेट 4.00 प्रतिशत और 6.50 प्रतिशत पर आ गया है।

 

Related Articles

Back to top button