ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

प्रेमजाल में फंसाकर किया रेप, धमकी देकर ऐंठे 10 लाख

कानपुर । उत्तर प्रदेश के कानपुर में बर्रा में छात्रा के साथ गैंगरेप और उसके सीने पर ब्लेड से नाम गोदने वाली घटना के सभी आरोपी अभी पकड़े भी नहीं गए हैं। तो वहीं, ग्वालटोली क्षेत्र से भी अब ऐसा ही मिलता-जुलता मामला सामने आया है। यहां आठवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा को मोहल्ले के ही रहने वाले युवक ने पहले प्रेमजाल में फंसाया, फिर उसका रेप कर डाला। इतना ही नहीं, उसने ब्लेड से छात्रा के सीने पर अपना नाम लिखकर धमकी भी दी। आरोपी ने छात्रा से कहा कि वह उसे घर से पैसा लाकर दे, नहीं तो ब्लेड से वह उसका गला भी काट देगा। साथ ही ये भी कहा कि रेप का वीडियो वह सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।
आरोपी की धमकी से छात्रा इतनी डर गई कि उसने घर में रखे साढ़े 10 लाख रुपये अटैची से निकालकर धीरे-धीरे एक महीने के अंदर आरोपी को दे दिए। यह रुपये छात्रा के पिता ने बड़ी बेटी की शादी के लिए रखे थे। जब उन्होंने अटैची खाली देखा तो उनके होश उड़ गए। छात्रा के पिता ने घर में सबसे इस बारे में पूछा तो छात्रा ने उन्हें सारी बात बता दी।
इसके बाद छात्रा के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। छात्रा ने बताया कि अमन नामक लड़के ने प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ हैवानियत की, फिर ब्लैकमेल करके पहले तो मां का मंगलसूत्र मंगवाया। पीड़िता ने बताया कि उसने मां का मंगलसूत्र चोरी करके अमन को दे दिया, लेकिन वह फिर उससे पैसों की डिमांड करने लगा। डिमांड पूरी न होने पर धमकी भी देने लगा। डर के मारे छात्रा ने घर में रखे साढ़े 10 लाख रुपये धीरे-धीरे करके आरोपी को दे दिए। छात्रा ने बताया कि इस पूरे मामले में अमन के दोस्त भी शामिल हैं। पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर आरोपी अमन और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल अमन फरार है। उसकी और उसके साथियों की धर-पकड़ के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button