ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

लाहौर कलंदर्स ने लगातार दूसरी बार जीता PSL का खिताब

18 मार्च को लाहौर में खेले गए पाकिस्तान सुपर लीग के फाइनल मैच में लाहौर कलंदर्स और मुल्तान सुल्तांस के बीच खिताबी भिड़त हुई। इस मैच में लाहौर कलंदर्स ने मुल्तान सुल्तांस को 1 रन से मात देकर पीएसएल का खिताब दूसरी बार अपने नाम कर लिया।

इस मैच में लाहौर कलंदर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए लाहौर टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए। इसके जवाब में मुल्तान सुल्तांस ने 20 ओवर में 199 रन पर सिमट गई और लाहौर टीम को 1 रन से जीत मिली।

पहले बल्लेबाजी करते हुए लाहौर कलंदर्स टीम की तरफ से सलामी बल्लेबाज मिर्जा बेग ने 30 रनों की पारी खेली। फखर जमान ने 34 गेंदों पर 39 रन बनाए। टीम की तरफ से अब्दुल्लाह शफीक ने 40 गेंदों का सामना करते हुए 65 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। इसके अलावा शाहीन शाह अफरीदी ने 44 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम का स्कोर 200 रन तक पहुंचाया।

वहीं, मुल्तान सुल्तांस टीम की तरफ से उसामा मीर ने 3 विकेट, तो अनवर, इहसानुल्लाह और खुशदिल शाह ने 1-1 विकेट चटकाया।

ऐसा रहा लाहौर कलंदर्स की पारी का हाल

इसके बाद 201 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए लाहौर कलंदर्स टीम की तरफ से उस्मान ख्वाजा ने 12 गेंदों पर 18 रनों की पारी खेली। इसके बाद कप्तान मोहम्मद रिजवान ने 23 गेंदों पर 34 रनों की पारी खेली, जिसमें कुल 5 चौके शामिल रहे। टीम की तरफ से राइली रुसो ने अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 32 गेंदों पर 52 रन बनाए। इसके बाद पोलार्ड ने 16 गेंदों में 19 रन बनाए। टिम डेविड ने 20 रनों की पारी खेली। कोई भी बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर पाया।

Related Articles

Back to top button