ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

मां की गैर मौजूदगी में आरोपी सौतेला पिता कई बार किया रेप

नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में सातवीं की छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। आरोप सौतेले पिता पर है। पीड़िता का कहना है कि मां की गैर मौजूदगी में आरोपी सौतेला पिता कई बार रेप कर चुका है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था। पुलिस ने रेप और पॉक्सो के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार 14 साल की लड़की परिवार के साथ मुकुंदपुर इलाके में रहती है। सातवीं क्लास में पढ़ाई करती है। नाबालिग ने पुलिस को बयान दिया कि उसकी मां ने दूसरी शादी की है। पहले पिता यूपी के मैनपुरी में रहते थे। पहले पिता से पीड़िता और उसकी बहन है। पिता का देहांत करीब 9 साल पहले हो गया। पीड़िता उस समय 5 साल की थी। पिता के निधन के बाद मां ने दूसरी शादी की। इसके बाद सभी बदायूं (यूपी) में रहने लगे। दूसरे पिता से 2 लड़किया हैं। शादी के कुछ समय बाद ही दूसरा पिता सभी को परिवार सहित दिल्ली ले आया। दिल्ली में पिता ई-रिक्शा चलाने लगा। मां फैक्ट्री में प्राइवेट जॉब करने लगी।
पीड़िता का कहना है कि जब से ये लोग दिल्ली शिफ्ट हुए, तभी से सौतेला पिता उस पर गंदी नजर रखने लगा। आरोप है कि सौतेला पिता मां की गैर मौजूदगी में उससे अश्लील बर्ताव करता। विरोध करने पर मारने की धमकी देता। मगर, अब सौतेले पिता की हिम्मत इतनी बढ़ गई कि वह मां के जाने के बाद कई बार रेप कर चुका है। पीड़िता को धमकी देता कि अगर किसी को कुछ भी बताया तो जान से मार दूंगा। पीड़िता बुरी तरह डरी रही। यह बात किसी को भी नहीं बताई। अब 15 मार्च को फिर से सौतेले पिता ने उसका रेप किया। इस बार पीड़िता ने पुलिस को फोन कर दिया। भलस्वा डेयरी थाने की पुलिस पहुंची। बच्ची का मेडिकल कराया गया। पुलिस ने बच्ची की काउंसलिंग कराई। संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया है।

 

Related Articles

Back to top button