ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

कैलामाता के दर्शन को गये श्रद्धालुओं पर मगरमच्छ का हमला 17 श्रद्धालु चंबल नदी में डूबे, 4 की मौत, 3 लापता ।

मुरैना/ श्योपुर/ राजस्थान के करौली के मंडरायल इलाके में मध्य प्रदेश से पदयात्रा पर निकले 17 श्रद्धालु चंबल नदी पार करते समय डूब गए. इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग लापता बताये जा रहे हैं. वहीं रेस्क्यू टीम ने 10 लोगों को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया है. हादसे की सूचना पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और आनन-फानन में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करवाया. लापता लोगों की नदी में जोरशोर से तलाश की जा रही है. जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के चिलाद गांव निवासी करीब 17 पदयात्रियों का जत्था कैलामाता के दर्शनों के लिए रवाना हुआ था. वे शनिवार को सुबह करौली जिले के मंडरायल इलाके के रोंधई गांव के समीप चंबल नदी के छोई घाट से पैदल नदी पार कर रहे थे. इसी दौरान अचानक वे गहरे पानी में चले गए. उसके बाद एक के बाद एक यात्री डूबते चले गए. इससे नदी पार कर रहे श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई. श्रद्धालुओं की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े. ग्रामीणों ने 10 यात्रियों को जैसे-तैसे सुरक्षित किनारे तक पहुंचाया और तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचित किया. उसके बाद भी ग्रामीण खुद के स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे रहे. नदी में तलाश के दौरान 4 श्रद्धालुओं के शव बरामद हो गए हैं. वहीं अभी 3 श्रद्धालुओं का कुछ पता नहीं चल पाया है. इस बीच पुलिस प्रशासन भी रेस्क्यू टीम लेकर मौके पर पहुंच गया. रेस्क्यू टीम नदी में श्रद्धालुओं की खोजबीन कर रही है. हादसे की सूचना मिलते ही करौली से जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस मौके के लिए रवाना हो गए हैं. मंडरायल कस्बे से पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी, मेडिकल टीम और सिविल डिफेंस की टीम आदि मौके पर पहुंच चुकी है. मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई है. हादसे में मारे गए लोगों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है. हादसे में नदी में डूबने से बचाए गए श्रद्धालु भी सदमे में हैं. वे इतने सहमे हुए हैं कि कुछ बता नहीं पा रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button