ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना बना आमनागरिकों के लिए संजीवनी

जांजगीर चांपा :   छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी योजना मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना जिसमें नगरीय निकाय में रहने वाले निवासियों के लिए मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराया जा रहा है। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना से ज्यादा से ज्यादा हितग्राहियों को लाभान्वित कराने के लिए संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को लगातार निर्देशित किया जा रहा है। जिसका लाभ हितग्राहियों को मिल रहा है। इस योजना के आने से गरीब तबके के लोगों को एक बड़ी राहत मिल रही है। योजना अंतर्गत नगरीय निकाय के अलग अलग चिन्हाकित शिविर स्थलों पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाता है और लोगों का इलाज उनके घर के पास ही हो जा रहा है। योजना के तहत पूरे राज्य के नगरीय क्षेत्रों के स्लम बस्तियों में चिकित्सक, पैरामेडिकल टीम, मेडिकल उपकरण एवं दवाओं से लैस मोबाइल मेडिकल यूनिट पहुंचकर लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करा रही है। योजना से आम लोगों को अपने घर के समीप ही निःशुल्क स्वास्थ्य जॉच, उपचार व दवाई मिलने से उन्हें अब अस्पताल जाना नहीं पड़ रहा है। इससे लोगों के समय व पैसे दोनों की बचत हो रही है। इस योजना से अब तक जिले में 1099 कैंप लगाए जा चुका है। जिसके माध्यम से अब तक 94 हजार 3 सौ से अधिक लोग लाभान्वित हो चुके हैं। इसके अलावा 20 हजार 900 से अधिक लोगों का लैब टेस्ट किया जा चुका है।

दिलीप कुमार को मिला योजना का लाभ –

     जिले के वार्ड क्रमांक 20 कन्या छात्रावास के पास लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में स्थानीय निवासी दिलीप कुमार यादव स्वास्थ्य जांच कराने पहुंचे। उन्होंने अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बताई जिसे मोबाइल मेडिकल यूनिट में उपस्थित डॉक्टर ने उनका स्वास्थ्य जांच कर उसे सिरप और टेबलेट प्रदान किया। दिलीप यादव ने बताया कि घर में किसी का भी स्वास्थ्य खराब होने पर वह मोबाइल मेडिकल यूनिट में ही चेकअप कराने पहुंचते है जहां उन्हें निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, इलाज और दवा मिलती है। उन्हें महंगे डॉक्टरी खर्च और महंगे दवाइयों से राहत मिलती है। वे एमएमयू में डॉक्टर के द्वारा निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श और दवा की सुविधा प्रदान करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार को धन्यवाद देते हैं। इसी प्रकार अकलतरा निवासी मनोज अग्रवाल, बलौदा निवासी बलराम पटेल, जांजगीर निवासी बिसाहिन यादव ने निःशुल्क इलाज व दवा प्राप्त कर छत्तीसगढ़ सरकार को अपना आभार व्यक्त किये।

Related Articles

Back to top button