ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

आने वाली दुर्घटनाओं का संकेत देती हैं घर की ये चीजें, अनदेखा करना पड़ सकता है महंगा

आने वाली दुर्घटनाओं का संकेत देती हैं घर की ये चीजें, अनदेखा करना पड़ सकता है महंगा अक्सर जीवन में अचानक ऐसी घटनाएं घटने लगती हैं, जिससे हमारा जीवन प्रभावित हो जाता है. परिवार के किसी सदस्य का अचानक बीमार पड़ना, नौकरी-व्यवसाय में संकट, बेकाबू तनाव और धन की कमी अशुभ घटनाओं के संकेत हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन अशुभ घटनाओं के आने से पहले ही घर में कुछ अजीबोगरीब संकेत दिखने लगते हैं. ये संकेत बताते हैं कि व्यक्ति के लिए कुछ खराब दिन आने वाले हैं.

ज्योतिष अनुसार शुभ अशुभ शकुनों के माध्यम द्वारा जीवन की इन घटनाओं को पहले से समझा जा सकता है. घर में कुछ चीजों का अचानक से होना बेहद अशुभ माना जाता है. घर में इन चीजों के होने से व्यक्ति की परेशानियां बढ़ने लगती हैं.

तुलसी सुखना
तुलसी को हिंदू धर्म में पवित्र और पूजनीय माना जाता है. तुलसी को लक्ष्मी का रूप माना जाता है. तुलसी के पौधे को घर में हरा-भरा रखने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है. लेकिन अगर उसका पौधा सूखने लगे तो इसे अच्छा संकेत नहीं माना जाता है. इसका असर नकारात्मक प्रभाव को बढ़ाने वाला बःई होता है, किंतु यदि ऎसा हो रहा है तो इस ओर ध्यान देने की जरूरत होती है. तुलसी का पौधा सूख जाने पर तुरंतु नया पौधा लगा लेने से चीजें सुधरने लगती हैं.

कांच का टूटना
घर में शीशा टूटना आम बात है लेकिन अगर ऐसा बार-बार होता है तो समझ लीजिए कि कुछ गड़बड़ है. घर में टूटा हुआ कांच का सामान या शीशा किसी अशुभ घटना का संकेत देता है. इसका मतलब है कि आपके घर पर कोई बड़ा संकट आने वाला है. यह घरेलू संबंधों में दरार का भी संकेत है. घर में कभी भी कांच के टुकड़े या टूटा हुआ बर्तन नहीं रखना चाहिए.

सोने का खोना
अगर कोई सोने का आभूषण गुम हो जाए और लाख कोशिशों के बाद भी न मिले तो यह बहुत ही अशुभ माना जाता है. धन हानि का संकेत माना जाता है. सोने का खो जाना घर की बिगड़ती आर्थिक स्थिति का संकेत है. कई बार व्यक्ति अचानक आर्थिक तंगी से घिर जाता है. आमदनी घटती है और खर्चे बढ़ते हैं. मनुष्य चाहकर भी बच नहीं सकता. हाथ में पैसा न होना या आने पर खर्च करना मां लक्ष्मी के रुठने का संकेत है. ऐसे लक्षणों को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

बिल्ली का रोना
अगर आपको घर में या उसके आसपास बिल्ली के रोने की आवाज सुनाई दे तो सावधान हो जाएं. बिल्ली का रोना शास्त्रों में अशुभ माना गया है. कहा जाता है कि जिस घर में बिल्ली के रोने की आवाज सुनाई देती है, वहां सुख-समृद्धि आती है. यह जीवन में किसी अप्रिय घटना का संकेत है. बिल्ली द्वारा अचानक रास्ता काट देना भी अशुभ माना जाता है

Related Articles

Back to top button