ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

लेटेस्ट बिकिनी को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर आईं मौनी रॉय

नागिन फेम मौनी रॉय सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरों के कारण अक्सर चर्चा बटोरती हैं। बीच से लेकर पार्टी तक, एक्ट्रेस अपना लगभग हर लुक फैंस के साथ शेयर करती हैं।

बोल्डनेस से फैंस को घायल करती मौनी

मौनी रॉय इन दिनों मियामी में वेकेशन मना रही हैं। जहां से उन्होंने अब तक अपनी कई बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं और हर बार फैंस के दिलों पर बिजलियां गिराई हैं, लेकिन बीते दिन मौनी बोल्डनेस के चक्कर में ट्रोलर्स के हत्थे चढ़ गईं।

वेकेशन मना रही मौनी

मौनी रॉय ने गुरुवार को मियामी से अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिसमें एक्ट्रेस प्रिंटेड बिकिनी पहने सड़क पर डांस करते हुए नजर आ रही थीं। मौनी का ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आया एक्ट्रेस की बुरी तरह ट्रोलिंग शुरू हो गई।

वीडियो को लेकर ट्रोल हुईं एक्ट्रेस

मौनी अपने वीडियो में मियामी बीच पर बिकिनी पहने कातिलाना अंदाज में फोटोशूट कर रही थीं। मियामी के सड़कों पर मौनी का बिंदास होकर नाचना कुछ यूजर्स को पसंद नहीं आया और उन्होंने एक्ट्रेस को संस्कृति की याद दिलाते हुए भला बुरा कहना शुरू कर दिया।

बॉडी शेमिंग के बाद हटाया वीडियो

कुछ लोगों ने मौनी को उनके दुबलेपन के लिए भी ट्रोल कर दिया। सोशल मीडिया पर खुद की फजीहत होते हुए देखकर मौनी ने बिना देर किए कुछ ही घंटों में वीडियो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से डिलीट कर दिया।

मौनी और दिशा पाटनी की दोस्ती

मौनी रॉय ने अपने मियामी वेकेशन की पिछले कुछ दिनों से तस्वीरें शेयर कर रही हैं। इनमें से कुछ तस्वीरों में वो एक्ट्रेस दिशा पाटनी के साथ भी फोटो शेयर की है। दोनों हाल ही में दोस्त बनी हैं और मियामी में जमकर एन्जॉय करते हुए दिख रही हैं।

मौनी रॉय की फिल्म

मौनी रॉय के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस आखिरी बार फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आई थीं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के लीड रोल वाली इस फिल्म में मौनी ने विलेन का किरदार निभाया था। अपनी अदाकारी के लिए उन्होंने खूब तारीफें भी बटोरी।

 

Related Articles

Back to top button