ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राज्य

झारखंड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई, मौसम विज्ञान केंद्र ने दी यह चेतावनी

झारखंड के कुछ हिस्सों में गुरुवार दोपहर गरज के साथ भारी बारिश हुई। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि राजधानी रांची सहित राज्य के कुछ हिस्सों में तेज हवाएं चलीं और कई स्थानों पर ओलावृष्टि हुई, जिससे कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए।

मौसम विज्ञान केंद्र ने दी यह चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार को भी इसी तरह का मौसम बना रह सकता है, जबकि कुछ हिस्सों में 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ आकाशीय बिजली चमकने की घटना 19 मार्च तक जारी रह सकती है।

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने कहा, “पछुआ हवाओं से गर्त के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है, जबकि उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल से ओडिशा तक एक और गर्त ने झारखंड के मौसम को प्रभावित किया है। सिस्टम के इस प्रभाव के कारण, झारखंड में अगले दो दिनों तक गरज और बिजली गिरने के साथ बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।”

उन्होंने कहा कि हल्की बारिश की संभावना के साथ 19 मार्च तक बिजली चमकने और गरज के साथ छींटे पड़ने का सिलसिला जारी रह सकता है। हालांकि, बारिश ने तत्काल कुछ राहत भी दी है, क्योंकि राज्य के कई हिस्सों में तालाबों और अन्य स्रोतों के सूखने के कारण पानी की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। झारखंड में मार्च के पहले सप्ताह में हुई हल्की बारिश को छोड़कर पिछले साल नवंबर से लंबे समय तक सूखा पड़ा है।

विधानसभा सत्र के दौरान गुरुवार को कई विधायकों ने सरकार के हस्तक्षेप की मांग करते हुए जल संकट का मुद्दा भी उठाया। इस बीच, बारिश ने दिन के तापमान को कम करने में मदद की। बुधवार को रांची का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 30.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया

 

Related Articles

Back to top button