ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

 बर्फबारी के बीच पूर्वी सिक्किम में फंसे 1000 पर्यटक

नई ‎दिल्ली । भारतीय सेना ने भारी बर्फबारी के बाद पूर्वी सिक्किम के ऊपरी इलाके छांगू में फंसे 1,000 से अधिक पर्यटकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि नाथू ला, सोमगो (छांगू) झील और उसके आसपास के इलाकों में भारी बर्फबारी होने के बाद तापमान शून्य से नीचे चला गया है, जिससे पर्यटकों की आवाजाही प्रभावित हुई है। अधिकारियों के मुताबिक, बर्फबारी के कारण वाहन चलाना मुश्किल हो गया है, जिसके परिणामस्वरूप 15 किलोमीटर के एक हिस्से में 1,000 से अधिक पर्यटक व 200 वाहन फंस गए। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि इलाके में तैनात सैनिकों ने बचाव कार्य शुरू किया और आठ घंटे तक चले अभियान के बाद पर्यटकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। विज्ञप्ति में कहा गया कि सभी पर्यटकों को आवास, गर्म भोजन, गर्म कपड़े और महत्वपूर्ण चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button