ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजस्थान

जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जन आक्रोश महासभा का किया शंखनाद

भरतपुर | कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा ने जिला जन आक्रोश महासभाओं का शंखनाद कर दिया है। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने बड़े जनसैलाब को भरतपुर जिला मुख्यालय पर संबोधित किया। उन्होंने किसान कर्जमाफी, पेपर लीक, बिगड़ी कानून व्यवस्था, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध इत्यादि जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ हल्ला बोला।

महासभा को डॉ. सतीश पूनियां ने संबोधित करने के बाद भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट की तरफ कूच किया और कांग्रेस सरकार की किसानों और युवाओं से की गई वादाखिलाफी को लेकर निशाना साधा।इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ सतीश पूनियां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।डॉ. पूनियां ने कहा कि भरतपुर भगवान कृष्ण और वीर योद्धा महाराजा सूरजमल की धरती है। इस वीर धरती ने मुगलों के खिलाफ लड़ाई लड़ी और मुगलों को हराकर दिल्ली के किले के गेट को तोड़कर लाए और यही लोहागढ़ की धरती 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ेगी और हमेशा के लिए राजस्थान से विदा कर देगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान में 2023 में तीन चौथाई बहुमत की भाजपा की सरकार बनेगी और 2024 में तीसरी बार नरेंद्र मोदी एक और बड़ी ऐतिहासिक जीत के साथ प्रधानमंत्री बनेंगे।डॉ. पूनियां ने कहा कि कांग्रेस की सरकार पूरी तरह वीक है और जब सरकार वीक होती है तो पेपर लीक होते हैं। 2023 में प्रदेश की जनता और युवा कांग्रेस सरकार को परमानेंट वीक करेंगे, लीक करेंगे और हमेशा के लिए डिलीट करेंगे।

प्रदेश में लगभग 19 बार पेपर लीक हुए हैं कांग्रेस शासन में और पेपर लीक के तार राजीव गांधी स्टडी सर्किल से जुड़े हुए हैं और इस स्टडी सर्किल से कांग्रेस पार्टी के नेताओं के तार जुड़े हुए हैं और कांग्रेस सरकार में बैठे हुए लोगों के तार भी जुड़े हुए हैं। बार-बार पेपर लीक से युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लीपापोती करके कांग्रेस सरकार में बैठे बड़े मगरमच्छों को बचाने का षड्यंत्र कर रहे हैं। इस मामले की सीबीआई से जांच कराने से डर रहे हैं।

 

Related Articles

Back to top button