ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

राहुल गांधी ने कहा, मैंने भारत विरोधी कुछ भी नहीं कहा  

नई दिल्ली । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी के लोकतंत्र पर दिए बयान पर बवाल मचा हुआ है। भाजपा राहुल गांधी से लगातार माफी की मांग कर रही है। इस बीच राहुल गांधी विदेश से लौटने के बाद गुरुवार को संसद पहुंचे। लंदन के भाषण पर राहुल से सवाल पूछा गया। पहले उन्होंने चुप्पी साधी। लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि मैंने भारत विरोधी कुछ भी नहीं बोला। राहुल गांधी ने कहा कि लंदन सेमिनार में मैंने भारत विरोधी कुछ भी नहीं कहा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर वे अनुमति देते हैं, तब मैं संसद के अंदर बोलूंगा। उनका इशारा केंद्र की मोदी सरकार की ओर था।

राहुल गांधी द्वारा भारतीय लोकतंत्र को लेकर लंदन में दिए बयान पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों ने संसद के दोनों सदनों में भारी हंगामा किया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि निश्चित तौर से देश सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयास से आगे बढ़ रहा है, तभी भारत 10वें नंबर की अर्थव्यवस्था से 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था बना। दुनिया ने भारत के नेतृत्व को माना है, लेकिन कांग्रेस शायद ये मानने को तैयार नहीं है।

ठाकुर ने कहा कि आप कम से कम संसद का अपमान न करें। देश के बारे में इसतरह के विचार रखना दुर्भाग्यपूर्ण है। जब इंदिरा जी विदेश गई थीं, तब उन्होंने देश के बारे में कुछ नहीं कहा था आप उनसे ही कुछ सीख लीजिए।

Related Articles

Back to top button