ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राज्य

नेशनल हाईवे 152 डी पर ट्रक और कार की टक्कर से हुआ दर्दनाक हादसा

जींद के गांव सिवाहा और धडोली के बीच नेशनल हाईवे 152डी पर हुए दर्दनाक हादसे में कार सवार गर्भवती महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि उसका पति बाल-बाल बच गया, दंपती बालाजी से दर्शन कर वापस घर लौट रहा था। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ट्रक की टक्कर के बाद कार में लगी आग

गांव सिवाहा निवासी जितेंद्र अपनी 25 वर्षीय गर्भवती पत्नी सीमा के साथ राजस्थान में बालाजी के दर्शन करने गया हुआ था। शुक्रवार अल सुबह दोनों बालाजी से दर्शन कर 152डी से होते हुए घर वापस लौट रहे थे।  गांव सिवाहा और धडोली के बीच संदिग्ध हालात में गाड़ी में आग लग गई। जिसमें गर्भवती सीमा की जिंदा जलकर मौत हो गई।

जबकि उसका पति जितेंद्र किसी तरह गाड़ी से बच निकलने में कामयाब हो गया। वहीं घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घटना की सूचना पाकर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालातों का जायजा लिया। पुलिस ने घटनास्थल से दूसरी गाड़ी का टूटा हुआ बंपर भी मिला है। वहीं प्रत्यक्षदर्शी लोगों ने बताया कि ट्रक की टक्कर के बाद कार में आग लगी है। फिलहाल पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी रविंद्र ने बताया की गाड़ी में गर्भवती महिला की जलने से मौत हो गई। जबकि उसका पति बाल बाल बच गया फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button