ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

मौसम ने फिर बदली करवट, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

रायपुर | छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक फिर करवट बदली है। तेज धूप के बाद आज गुरुवार को सुबह से राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में बादल छाए रहे। वहीं रायपुर और बिलासपुर के कई इलाकों में बारिश हुई। कई जिलों में ओले भी गिरे। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।मौसम विभाग के अनुसार, बारिश के साथ तेज अंधड़ और गरज-चमक भी हो सकता है। अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के पेंड्रा रोड, बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा और उसके लगे हुए जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात होने की संभावना है।

वहीं छत्तीसगढ़ के कबीरधाम, राजनांदगांव, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और उससे लगे हुए जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ ओलावृष्टि, अंधड़ चलने और वज्रपात होने की संभावना है।मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों के लिए प्रदेश के सरगुजा, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, मुंगेली, कोरबा, रायपुर, कबीरधाम,कोंडागांव, दंतेवाड़ा और राजनांदगांव जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ और वज्रपात होने की संभावना है। इसके अलावा सुकमा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ ओलावृष्टि, अंधड़ चलने और वज्रपात होने की संभावना है।

 

Related Articles

Back to top button