ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजस्थान

कार ने बाइक सवार तीन युवकों को मारी टक्कर, दो की हालत गंभीर

अजमेर| नागौर जिले के डीडवाना उपखंड के ग्राम आजवा के पास देर रात मोटरसाइकिल की कार से टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों में से दो की हालात गंभीर बनी हुई है। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा बीएल भाटी पहुंचे। एंबुलेंस से घायलों को डीडवाना के राजकीय बांगड़ चिकित्सालय लाया गया, जहां उपचार जारी है।गौरतलब है कि डीडवाना के निकटवर्ती गांव अजवा के पास हनुमानगढ़ किशनगढ़ मेगा हाईवे पर एक कार ने एक मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों में से दो को गंभीर चोट आई हैं। मोटरसाइकिल डीडवाना से लाडनूं की तरफ जा रही थी।

मौके से भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बीएल भाटी सुजानगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान वह भी मौके पर पहुंच गए। तीन घायलों को संभाला और एंबुलेंस को सूचना दी। साथ ही डीडवाना के एएसपी विमल सिंह नेहरा को सूचना दी। मौके पर डीडवाना पुलिस पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। घायलों को एम्बुलेस के जरिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।बीएल भाटी ने बताया कि वह सुजानगढ़ देर रात को जा रहे थे। इसी दौरान अजवा गांव से निकलकर हनुमानगढ़ किशनगढ़ मेगा हाईवे पर पहुंचे तो डीडवाना से लाडनूं की तरफ जा रही मोटरसाइकिल को एक कार ने अपनी चपेट में ले लिया।

 

Related Articles

Back to top button