ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
व्यापार

क्रूड ऑयल के रेट पर सरकार ने दी बड़ी जानकारी

भारतीय क्रूड ऑयल के बास्केट की कीमत रुपये प्रति बैरल के लिहाज से दिसंबर 2021 से मार्च 2023 तक 23 प्रतिशत बढ़ी. लेकिन इसकी तुलना में पेट्रोल और डीजल के खुदरा बिक्री मूल्य में वृद्धि हुई है. दिल्ली में केवल 1.08 प्रतिशत और 3.40 प्रतिशत रहा है. संसद को यह जानकारी दी गई. पेट्रोलियम राज्यमंत्री रामेश्वर तेली ने एक लिखित उत्तर में लोकसभा को बताया कि रिकॉर्ड ऊंची अंतरराष्‍ट्रीय कीमतों के बावजूद सार्वजनिक क्षेत्र की ऑयल मार्केट‍िंग कंपनियों (OMC) द्वारा 6 अप्रैल, 2022 से पेट्रोल और डीजल की कीमत में वृद्धि नहीं की गई है.

एलपीजी की बिक्री पर भी भारी नुकसान

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन नामक तीन ओएमसी (OMC) ने अप्रैल 2022 और दिसंबर 2022 के बीच 18,622 करोड़ रुपये का संयुक्त नुकसान दर्ज किया है. तीन ओएमसी (OMC) को घरेलू एलपीजी की बिक्री पर भी भारी नुकसान हुआ है, जहां सरकार द्वारा कीमत की निगरानी की जाती है. इन नुकसानों की भरपाई के लिए केंद्र ने हाल ही में उन्हें 22,000 करोड़ रुपये का एकमुश्त मुआवजा दिया है.

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें क्रमश: 26 जून, 2010 और 19 अक्टूबर, 2014 से बाजार द्वारा निर्धारित की गई हैं. मंत्री ने कहा कि तब से तेल विपणन कंपनियां पेट्रोल और डीजल के मूल्य निर्धारण पर उचित निर्णय लेती हैं.

 

Related Articles

Back to top button