ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

बीजेपी ने  वीडियो जारी करके पीएम नरेंद्र मोदी की उपलब्धियां गिनाई 

नई दिल्ली । बीजेपी ने एक एनिमेटेड वीडियो जारी करके पीएम नरेंद्र मोदी की उपलब्धियां गिनाई हैं। इस  वीडियो में बीजेपी ने कांग्रेस को निशाना भी बनाया है। बीजेपी ने यह वीडियो मुझे चलते जाना है।।। ट्वीट किया है। इस वीडियो के जरिए केंद्र की एनडीए सरकार ने पीएम मोदी की सरकार के पिछले और मौजूदा कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई हैं। यह वीडियो इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों के मद्देनजर बनाया गया है।
वीडियो की शुरुआत में पीएम मोदी सीढ़ियां चढ़ते हुए दिखते हैं, जिसकी पहली सीढ़ी पर लिखा है 2007 गुजरात सीएम। इन सीढ़ियों को चढ़ने के बाद 2014 के साथ पीएम की कुर्सी रखी दिखाई देती है। वे आगे बढ़ते हैं और बीच में सोनिया गांधी दिखाई देती हैं। वे दूसरी तरफ इशारा करती हैं, जहां यमराज दिखाई देते हैं जिनके भैंसे पर लिखा है – मौत का सौदागर। यमराज हंसते हुए नजर आते हैं और मोदी के आगे बढ़ने के साथ सोनिया घबराई हुई दिखती हैं।
पीएम मोदी मुस्कराते हुए सीढ़ियां चढ़कर आगे निकल जाते हैं। इस बीच एक व्यक्ति सोनिया गांधी के सामने चाय की केतली लाकर हिलाता है, और दोनों (पीएम मोदी का उपहास करते हुए) हंसते हैं। पीएम मोदी और आगे बढ़ते हैं तो ट्रेन की खिड़की में से सोनिया गांधी और उनके साथ वही व्यक्ति चाय की केतली लेकर चाय।।चाय।।। की आवाज लगाता नजर आता है। इसके साथ ही सोनिया गांधी पीएम मोदी को उनका अमेरिका द्वारा रिजेक्टेड वीजा दिखाते हुए दिखती हैं। इनके साथ अमेरिका के पूर्व पीएम बराक ओबामा भी नजर आते हैं।

Related Articles

Back to top button