ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

रिंकू सिंह बनेंगे कोलकाता नाइटराइडर्स के नए कप्तान

भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से दो दिन पहले बड़ा झटका लगा। मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर तीनों मैच से बाहर हो गए। अय्यर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट के दौरान पीठ में दर्द की शिकायत की थी। उन्हें स्कैन के लिए ले जाया गया था। वह सिर्फ वनडे सीरीज से बाहर नहीं हुए हैं, बल्कि आईपीएल के ज्यादातर मैचों में भी नहीं खेल सकेंगे। ऐसे में कोलकाता नाइटराइडर्स को नए कप्तान की जरूरत होगी।कोलकाता के कप्तान के लिए अनुभवी आंद्रे रसेल, सुनील नरेन और युवा बल्लेबाज नीतीश राणा का नाम आगे चल रहा है, लेकिन इसी बीच एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह को टीम का कप्तान नियुक्त किया जा सकता है। वह पांच साल से टीम में हैं।

उन्हें अब तक 17 मैचों में खेलने का अवसर मिला है। रिंकू ने 20.92 की औसत से आईपीएल में 251 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 130.05 का रहा है।दरअसल, कोलकाता नाइटराइडर्स ने रिंकू सिंह का एक वीडियो शेयर किया। रिंकू इसमें बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे थे। इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में एक फैन ने लिखा रिंकू को ‘गेम चेंजर’ बताया। उस फैन को रिप्लाई देते हुए कोलकाता ने रिंकू को अपना कप्तान बता दिया। इसके बाद से फिर यह चर्चा होने लगी कि क्या श्रेयस अय्यर की अनुपस्थिति में रिंकू कुछ मैचों में कोलकाता की कप्तानी करेंगे?

श्रेयस अय्यर को पिछले साल इयॉन मॉर्गन की जगह कोलकाता का कप्तान बनाया गया था। कोलकाता का प्रदर्शन मिला-जुला रहा था। टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर रही थी। उसने 14 में से छह मैच जीते थे। टीम को आठ मुकाबलों में हार मिली थी। कोलकाता की टीम 2021 में फाइनल तक पहुंची थी। उसे चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इसके बावजूद फ्रेंचाइजी ने मॉर्गन को अपनी टीम में नहीं रखा था।

Related Articles

Back to top button