ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

मुरैना। ज्ञानोदय छात्रावास के स्टोर रूम में लगी आग।

मुरैना के संभागीय ज्ञानोदय छात्रावास के स्टोर रुम में आग लग गई। आग बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात 3 बजे के लगभग लगी। आग से स्टोर में रखी मच्छरदानी, गद्दे, पुराने पलंग, बक्से व अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग से लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। बता दें, कि मुरैना शहर के महाराजपुर नहर के पास मौजूद संभागीय ज्ञानोदय छात्रावास के स्टोर रुम में बीती रात आग लग गई। आग किस कारण लगी, इसका खुलासा नहीं हो सका है। आग जैसे ही लगी छात्रावास में मौजूद छात्रों ने हंगामा शुरु कर दिया तथा तुरंत दमकल को फोन लगाया। दमकल मौके पर पहुंची तब तक आग पूरी तरह से भड़क चुकी थी। आग भड़कने से स्टोर में रखा सामान जलकर राख हो चुका था। दमकल ने आग बुझाई लेकिन सामान नहीं बच सका। धुआं उठते देखा तो सहमें छात्र छात्रों की माने तो रात में आग लगने से धुंआ उठा तो जो उनकी नाक तक जा पहुंचा। वे खांसने लगी। जब आंख खुली तो अंदाजा लगाया कि यह धुआं कहां से आया। उसके बाद जब उन्होंने जाकर देखा तो स्टोर में आग लगी दिखी। 3 दमकलों ने बुझाई आग आग लगने के बाद दो दमकल मौके पर पहुंच गई तथा उन्होंने आग पर काबू पाया। दो दमकलों ने जब पानी फैंका तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। उसके बाद अन्य गाड़ी भी पहुंची तथा 3 गाड़ी पानी लग चुका बताया जा रहा है। इसके अलावा 6-7 लीटर केमीकल लगना बताया जा रहा है। आग लगी या लगाई, होगी जांच छात्रावास के स्टोर में आग स्वाभाविक रुप से लगी है या फिर लगाई गई है। इसकी जांच की जाएगी। हालांकि आग से केवल एक से डेढ़ लाख रुपए का ही नुकसान होना बताया जा रहा है लेकिन यह आग अगर छात्रावास के कमरों तक पहुंच जाती तो कई छात्रों का जीवन संकट में पड़ सकता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button