ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

गर्भ में पल रहे भ्रूण के दिल में सफल बैलून डाइलेशन किया गया  

नई दिल्ली । आज के दौरे में विज्ञान और तकनीक के द्वारा क्या संभव नहीं है। यह एक बार फिर दिल्ली एम्स के डॉक्टरों ने साबित कर दिया है।  दरअसल दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में मां के गर्भ में पल रहे एक भ्रूण के अंगूर के आकार के दिल में सफल बैलून डाइलेशन किया गया है। डॉक्टरों ने बच्चे की हृदय की स्थिति के बारे में माता-पिता को सूचित किया, तब उन्होंने डाइलेशन की सहमति दी और वर्तमान गर्भावस्था को जारी रखने की इच्छा जाहिर की थी। डॉक्टरों ने बताया कि 28 वर्षीय गर्भवती महिला का तीन बार गर्भपात हो चुका था और जब इसबार महिला ने अपने गर्भ में पल रहे भ्रूण की दिल की खराब स्थिति के बारे में बताया गया, तब वह बेहोश हो गई थी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके बाद डाइलेशन की प्रक्रिया एम्स कार्डियोथोरेसिक साइंसेज सेंटर में की गई थी। इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट और भ्रूण चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम ने डाइलेशन की सफल प्रक्रिया की। एम्स के प्रसूति एवं स्त्री रोग (भ्रूण चिकित्सा) विभाग के साथ कार्डियोलॉजी और कार्डियक एनेस्थीसिया विभाग के डॉक्टरों की टीम के अनुसार ‘सर्जरी के बाद भ्रूण और मां दोनों ठीक हैं।

डॉक्टरों की टीम ने बताया, डॉक्टरों की टीम भ्रूण की वृद्धि की निगरानी कर रही है। बच्चे के मां के गर्भ में होने पर कुछ प्रकार के गंभीर हृदय रोगों का निदान किया जा सकता है। कभी-कभी, गर्भ में उनका इलाज करने से जन्म के बाद बच्चे के दृष्टिकोण में सुधार हो सकता है और सामान्य विकास हो सकता है। सर्जरी करने वाले वरिष्ठ डॉक्टर ने समझाया, ‘हमने मां के पेट के माध्यम से बच्चे के दिल में एक सुई डाली। फिर एक गुब्बारे कैथेटर का उपयोग करके, हमने रक्त प्रवाह में सुधार के लिए बाधित वाल्व खोल दिया। हम आशा और उम्मीद करते हैं कि बच्चे का दिल बेहतर विकसित होगा और हृदय रोग जन्म के समय कम गंभीर होगा।’ डॉक्टर ने कहा, पूरी प्रक्रिया बहुत तेजी से की जानी थी। यह बहुत चुनौतीपूर्ण था। हम इस लगभग 90 सेकेंड में करने में सफल रहे।’

Related Articles

Back to top button