ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

दो साल में असम सरकार ने किए विज्ञापन पर 131 करोड़ रुपये खर्च

असम सरकार ने पिछले दो सालों में विज्ञापन पर 130.59 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इस मामले में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल को काफी पीछे छोड़ दिया है।सोनेवाल के पांच साल के कार्यकाल में 125.6 करोड़ रुपये खर्च किए थे।असम विधानसभा में पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए सूचना और जनसंपर्क मंत्री पीयूष हजारिका ने बताया कि साल 2021-22 और 2022-23 के लिए राज्य सरकार ने कुल 132 करोड़ रुपये विज्ञापन के लिए जारी किए थे।

जिसमें पिछले दो वित्तीय वर्ष के दौरान कुल 130.59 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।उन्होंने आगे बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल के पांच साल के कार्यकाल में सरकार ने 132.3 करोड़ रुपये विज्ञापन के लिए जारी किए थे। इसमें से 125.6 करोड़ रुपये खर्च किए गए। अब सोनोवाल केंद्र सरकार में मंत्री हैं। हजारिका ने बताया कि 2016 में पहली बार भाजपा की सरकार आने के बाद से अब तक विज्ञापन पर कुल 256.19 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। ये विज्ञापन अखबार, रेडियो, टीवी चैनल, मैगजीन और अन्य मीडिया में दिए गए।

 

Related Articles

Back to top button