ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

हादसे में बाइक सवार महिला की मौत, बेटा और बहू गंभीर घायल

छत्तीसगढ़ के जिला गौरेला पेण्ड्रा-मरवाही में एक बाइक हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर मौत हो गई। बेटे और बहू को गंभीर चोट आई है। जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पेंड्रा थाना इलाके अमरपुर मुख्य मार्ग पर यह हादसा हुआ। यहां कल रात को एक बाइक बेकाबू होकर हादसे का शिकार हो गई। हादसे में बाइक पर बैठे तीन लोगों में महिला बिल सिया बाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा कृष्णा और उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को गौरेला के सेनेटोरियम स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने बेलसिया बाई को मृत घोषित कर दिया। मृतका का बेटा कृष्णा पाव और उसकी पत्नी की स्थिति काफी गंभीर है। दोनों का प्राथमिक इलाज के बाद सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।

परिजनों ने बताया कि बेलसिया बाई, कृष्णा पाव और उसकी पत्नी तीनों बाइक से पेंड्रा के निजी बैंक में पैसा आहरण करने गए थे। उसके बाद गिरारी गांव में रिश्तेदार के घर चले गए। वहां से वह रात लगभग नौ बजे वापस अपने घर गौरेला के ठेंगाडाढ जा रहे थे, इसी दौरान अमरपुर गांव के पास यह हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

Related Articles

Back to top button