ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

मुरैना। सोशल साइट पर युवती को अश्लील मैसेज कर परेशान करने बाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज।

मुरैना में एक युवक इंस्टाग्राम पर युवती को अश्लील मैसेज कर परेशान कर रहा है। इंस्टाग्राम मैसेंजर के जरिए कॉल कर अश्लील बातें करता है। इससे परेशान होकर युवती ने सिविल लाइन थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है। अब पुलिस साइबर सेल की मदद से आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय युवती ने शिकायत की है कि एक युवक उसे अश्लील मैसेज और वीडियो भेजता है। पहले तो उसने कुछ नहीं कहा, लेकिन बाद में सिरफिरे ने ज्यादा मैसेज भेजना शुरू कर दिए। कहा- मैं तुम्हें किसी और की नहीं होने दूंगा। धमकी देने लगा। जिस इंस्टाग्राम आईडी से वह मैसेज भेज रहा है, वो सुरेंद्र गुर्जर की है। पुलिस ने जब उस व्यक्ति को पकड़ा, तो उसने बताया कि उसने तो कभी भी मैसेज नहीं किया है। उसके नाम से किसी ने फेक आईडी बना ली तथा उस युवती को मैसेज भेजना शुरू कर दिया। पास का ही है कोई व्यक्ति पुलिस ने बताया कि आमतौर पर आस-पास के लोग ही इस काम को अंजाम देते हैं। वे फेक आईडी बना लेते हैं तथा उससे युवतियों को अश्लील मैसेज व फोन करके परेशान करते हैं। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 354, 354 घ, 294 व 507 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। क्या कहती है पुलिस इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button