ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

जबलपुर। छात्र ने की घिनौनी हरकत कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से किया रेप विडियो वायरल की दे रहा धमकी।

मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित लार्डगंज क्षेत्र में महिला के साथ रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पर छात्र अपनी परिचित महिला को झांसे में लेकर अपने दोस्त के घर ले गया. जहां पर कोल्ड ड्रिंक्स में नशा मिलाकर पिला दिया. महिला जब बेहोश हो गई तो उसके साथ रेप कर अश£ील वीडियो बना लिया. छात्र द्वारा उक्त वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया जा रहा है. पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर छात्र के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर हिरासत में ले लिया है. पुलिस के अनुसार लार्डगंज क्षेत्र में रहने वाली महिला उम्र 35 वर्ष के पड़ोस में रहने वाला युवक 26 वर्ष बीकाम का छात्र है. पड़ोस में रहने के कारण दोनों के बीच बातचीत होती रही. बातचीत के दौरान एक दिन छात्र ने महिला मोटर साइकल से शहर घूमने की बात कही. महिला ने इस सहजभाव में लिया और उसके साथ घूमने के लिए चली गई. छात्र घुमाने के बहाने अपने एक दोस्त के घर ले गया. जहां पर दोनों बैठकर बातचीत करते रहे, इस बीच छात्र ने महिला को नशीला पदार्थ मिली कोल्ड ड्रिंक्स पिला दी. जिससे महिला को बेहोशी छा गई, इस बात का फायदा उठाकर छात्र ने महिला के साथ बलात्कार किया. यहां तक कि उसका अश£ील वीडियो बना लिया. महिला को जब होश आया तो उसने अपने आप को नग्र अवस्था में पाया. महिला ने छात्र की हरकत की शिकायत करने की बात कही तो उसने वीडियो दिखाकर शांत कर दिया. इसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मनमानी करने पर उतारु हो गया. छात्र से परेशान महिला ने अपने परिजनों की मदद से थाना पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी. जिसपर पुलिस ने छात्र के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर हिरासत में ले लिया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button