ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

मुरैना। सबलगढ़ पुलिस ने पकड़ा 300 किलो मिलावटी मावा।

मुरैना। थाना सबलगढ़ पुलिस ने मंगलवार को कस्बा सबलगढ़ संतर नम्बर 04 से प्लास्टिक के कट्टो में भरा मिलावटी मावा लगभग 300 किलो को अपने कब्जे में लेकर थाना लाया गया और खाद्य अधिकारी को सेम्पलिंग कार्यवाही हेतु सूचना दी गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए उप निरी. सौरभ तोमर के नेत्रत्व में कस्वा भ्रमण टीम को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मिलावटी मावा को बेचने के लिए संतर नम्बर 04 बस स्टेण्ड पर खड़ा हैं। उक्त सूचना पर तुरंत कार्यवाही कर संतर नम्बर 04 बस स्टेण्ड पर पहुच कर व्यक्ति की तलाश कर मिलावटी मावा को कब्जे लिया और व्यक्ति से पूछताछ की तो बताया कि मावा बेचने के लिए ले जा रहा हूँ । मावा के संबंध में कोई बिल वगैरा प्रस्तुत नहीं कर सका मामला संदिग्ध होने से प्लास्टिक के 06 कट्टो में भरा 300 किलो. मावा थाना लेकर आयें और सेम्पलिंग की कार्यवाही हेतु खाद्य अधिकारी को सूचना दी गई। खाद्य अधिकारी द्वारा सेम्पलिंग की कार्यवाही की गई। उक्त की गई कार्यवाही में थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह गुर्जर और उनकी टीम उप निरी. सौरभ तोमर, प्र.आर. राकेश राठौर, अजीत सिंह, आर. नेहा सोलंकी, अनिल कुमार की सराहनीय भूमिका रही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button