ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

मुरैना। रफ्तार का कहर कार और ट्रेक्टर ट्राली में भिंड़त एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर।

मुरैना में एक कार की सामने से आ रही एक ट्रेक्टर ट्राली से भिड़ंत हो गई। आमने-सामने से रात में हुई भिड़त में मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना जौरा के उरहेरा की पुलिया के पास घटी। घायल युवक का ग्वालियर में इलाज चल रहा है। बता दें, कि मोहन जोशी पुत्र राजेन्द्र जोशी, उम्र 42 वर्ष, निवासी कैलारस अपने साले की लड़की के लिए लड़का देखने शमशाबाद आगरा गए थे। उनके साथ कार में हरिओम जोशी पुत्र रमेश जोशी, उम्र 45 वर्ष निवासी रामपुर चला रहे थे। जब वह शमशाबाद से लौट रहे थे तो जौरा आते-आते घनी रात हो गई थी। वह मुरैना की तरफ से जौरा कार क्रमांक-DL-10-CF0427 से आ रहे थे। उसी समय सामने से एक ट्रेक्टर तूरी से लदा हुआ आ रहा था। दोनों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई जिसमें मोहन जोशी की मौके पर ही मौत हो गई तथा हरिओम जोशी गंभीर रुप से घायल हो गए घटना के बाद मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने घायल हरिओम जोशी को आनन-फानन में बाहर निकालने की कोशिश शुरु कर दी। जैसे-तैसे उन्हें बाहर निकाला गया। उसी दौरान 108 एम्बूलेंस को फोन कर दिया था जिससे एम्बूलेंस लेकर पायलट हरीश गोस्वामी व EMT पुष्पेन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे तथा वे घायल को लेकर तुरंत जिला अस्पताल मुरैना ले गए जहां से उसे ग्वालियर रैफर कर दिया गया। पिता ने बताई पूरी हकीकत घटना के बाद मृतक मोहन जोशी के पिता राजेन्द्र जोशी जौरा पहुंचे। उन्हें एक व्यक्ति ने सूचना दी थी कि तुम्हारे लड़के की कार का एक्सीडेंट हो गया है। जब वे वहां पहुंचे तब उन्हें बता लगा कि उनका बेटा मौत की नींद सो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button