ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजस्थान

करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह की हार्ट अटैक से हुई मौत

जयपुर | करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी का सोमवार रात निधन हो गया। बताया गया देर रात हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हुआ है। जयपुर स्थित एसएमएस अस्पताल के डॉक्टर्स ने रात करीब दो बजे इसकी पुष्टि की। उनका पार्थिव देह अंतिम दर्शन के लिए जयपुर के राजपूत सभा भवन में रखा जाएगा। अंतिम संस्कार नागौर में उनके पैतृक गांव कालवी में दोपहर करीब 2:30 बजे किया जाएगा। 80 वर्षीय लोकेंद्र कालवी के निधन से राजपूत समाज में शोक की लहर है।

उनके निधन की खबर फैलते लोगों ने अपनी संवेदना व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सतीश पूनिया, विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सहित कई अन्य नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है।लोकेंद्र सिंह कालवी का जन्म मध्य राजस्थान के नागौर जिले के कालवी गांव में हुआ था।

उनकी हिंदी और अंग्रेजी में अच्छी पकड़ थी। उनके पिता कल्याण सिंह कालवी केंद्र में चंद्रशेखर सरकार में मंत्री रहे हैं। थोड़े-थोड़ वक्त के लिए राज्य और केंद्र में मंत्री रहे। उनके असमय चले जाने के बाद लोकेंद्र की राजनीति में एंट्री हुई। वे खुद को किसान नेता कहते थे। वहीं, लोकेंद्र कालवी ने 2003 के विधानसभा चुनाव में सामाजिक न्याय मंच बनाकर अपनी पार्टी के बैनर तले प्रदेश के कई सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ा था लेकिन विधानसभा चुनाव में सफलता नहीं मिल पाई थी।

 

Related Articles

Back to top button