ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

डेरे को 25 करोड़ देने को लेकर आप और कांग्रेस में घमासान 

चंडीगढ़ । पंजाब में आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार और विपक्षी कांग्रेस के बीच डेरा को दिए गए 25 करोड़ के ग्रांट को लेकर घमासान छिड़ गया है। दोनों ही पार्टियां इस ग्रांट का क्रेडिट लेना चाहती हैं। दरअसल मान कैबिनेट ने डेरा सचखंड बल्लान के पास गुरु रविदास बानी अध्ययन केंद्र बनाने के लिए 25 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है। जलंधर में कभी भी लोकसभा उपचुनाव हो सकता है। यहां से कांग्रेस विधायक रहे संतोख सिंह चौधरी का 14 जनवरी को निधन हो गया था। संभावना है कि जल्द ही यहां उपचुनाव का ऐलान हो जाएगा। डेरा के बड़ी संख्या में दलित अनुयायी हैं और सभी पार्टियां चाहती हैं कि चुनाव में उनका सहयोग मिले। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि 31 दिसंबर 2021 को तत्कालीन कांग्रेस मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने डेरा को गुरु रविदास सेंटर के लिए 25 करोड़ रुपए का चेक सौंप दिया था। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के सत्ता में आने के बाद ग्रांट की रिलीज रोक दी गई।

आम आदमी  पार्टी के मुताबिक पंजाब निर्माण कार्यक्रम के अंतरगत यह ग्रांट दिया जाएगा। एक महीने के अंदर ही यह फंड दे दिया जाएगा और इसके लिए डिप्टी कमिश्नर की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है। यह मामला विधानसभा में भी उठाया गया। आप विधायक बलकर सिंह ने इस कदम की तारीफ की। वहीं कांग्रेस विधायक सुखविंदर कोटली ने कहा कि इस रकम का चेक 14 महीने पहले चन्नी ने दिया था। आम आदमी पार्टी की सरकार वही पेमेंट अब करने जा रही है या फिर 25 करोड़ रुपए और जोड़कर दे रही है। चन्नी ने कहा था कि 100 एकड़ जमीन में डेरा के पास ही रिसर्च सेंटर बनाया जाएगा। हालांकि इसके लिए भूमि अधिग्रहित नहीं की गई है। बता दें कि डेरे का प्रभाव यहां अनुसूचित जाति वर्ग में बहुत ज्यादा है। आदमपुर, करतारपुर और जालंधर पश्चिम में इसके अनुयायी ज्यादा हैं। इस समय डेरा के चीफ संद निरंजन दास दुबई एक धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए हैं। हाल ही में अकाली दल के चीफ सुखबीर सिंह बादल और पंजाप में कांग्रेस चीफ अमरिंदर सिंह राजा भी यहां पहुंचे थे।

Related Articles

Back to top button