ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

जगदलपुर में नक्सलियों ने साप्ताहिक बाजार में लगाया कुकर बम

छत्तीसगढ़ : जगदलपुर दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना क्षेत्र के बड़े तुमनार में बीती रात नक्सलियों ने साप्ताहिक बाजार में बैनर पोस्टर लगाने के साथ ही कुकर बम भी लगाए। जहां सुबह जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाकर सभी को जब्त कर लिया है।

मामले के बारे में जानकारी देते हुए गीदम पुलिस ने बताया की शनिवार की देर रात को नक्सलियों की एक टीम ने बड़े तुमनार में लगने वाले साप्ताहिक बाजार के शुरू होने से पहले ही वहां पर अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए वहां पर बैनर पोस्टर लगाने के साथ ही कुकर बम भी लगा दिए। नक्सलियों की इंद्रावती एरिया कमेटी के द्वारा बेरहबेड़ा घटना में दोषी शासन प्रशासन के अधिकारियों के साथ ही दोषियों को सजा देने की बात की।

नक्सलियों ने डीआरजी और बस्तर में बने पुलिस कैंप को हटाने की बात कहते हुए दोषी पुलिस जवानों के अधिकारियों को कड़ी सजा देने की बात भी कही। इसके अलावा आदिवासियों को इज्जत व जान का खतरा होने की बात कहते हुए पुलिस कैंपों को तत्काल हटाए जाने की बात पोस्टर के जरिए कही।

Related Articles

Back to top button