ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

जनता दरबार में बोले सीएम योगी, ‘किसी के भी इलाज में बाधा नहीं बनेगी धन की कमी

मुख्यमंत्री| मुख्यमंत्री सोमवार को जनता दरबार में फरियादियों की समस्याएं सुन रहे थे। गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के बाहर आयोजित जनता दरबार कार्यक्रम में उन्होंने 400 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनीं और आश्वस्त किया कि जल्द ही निस्तारण हो जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रदेश सरकार गंभीर बीमारियों के इलाज में लगातार आर्थिक मदद दे रही है। किसी के भी इलाज में धन की बाधा सामने नहीं आने दी जाएगी। अधिकारी पूरी संवेदना और प्राथमिकता के आधार पर इलाज में मदद संबंधी आवेदनों को निस्तारित करें, इस्टीमेट की प्रक्रिया को पूरा कर शासन को उपलब्ध कराएं ताकि समय से सहायता राशि जारी की जा सके।

मुख्यमंत्री सोमवार को जनता दरबार में फरियादियों की समस्याएं सुन रहे थे। गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के बाहर आयोजित जनता दरबार कार्यक्रम में उन्होंने 400 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनीं और आश्वस्त किया कि जल्द ही निस्तारण हो जाएगा।

समस्या सुनने के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा-समस्या कोई भी हो, मेरे रहते घबराने या चिंता करने की बिलकुल जरूरत नहीं है। सबकी समस्या का न्यायोचित समाधान करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री से मिलने वालों में सबसे अधिक संख्या उन लोगों की थी, जो इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे।

जमीनी विवाद से जुड़ी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कोई दबंग या माफिया किसी की जमीन कब्जा कर रहा हो तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करें। समस्या कोई भी हो, उसका त्वरित, न्यायोचित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक समाधान होना चाहिए। महिलाओं के साथ आए बच्चों का मुख्यमंत्री ने हालचाल पूछा, पढ़ने के लिए प्रेरित कर उन्हें चाकलेट गिफ्ट किया।

इसके पहले मुख्यमंत्री ने गुरु गोरक्षनाथ के दर्शन पूजन के बाद अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर माथा टेका। इसके बाद कुछ समय गौशाला में गुजारा और गौ सेवा की।

 

Related Articles

Back to top button