ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

जबलपुर में सरपंच के पिता की हत्या, कारण राजनीतिक रंजिश ।

जबलपुर। मझौली के लोहारी अनधोरा गांव में रंग पंचमी के दिन सरपंच राहुल यादव के पिता कंचन यादव उम्र 56 साल की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड के पीछे राजनीतिक रंजिश बताई जा रही है। पूर्व सरपंच राजेंद्र चौहान एवं उसके परिवार पर हत्या का आरोप लगाया गया है। एसपी जबलपुर सहित पुलिस के सभी संबंधित अधिकारी गांव में पहुंच गए हैं। इन्वेस्टिगेशन शुरू हो गई है। जबलपुर के अनधोरा गांव में सरपंच के पिता की हत्या घटना रविवार रात करीब 11.30 बजे की है। घटना के समय कंचन यादव घर से चंद कदमों की दूरी पर अपने पड़ोसी के घर पर थे। गांव में ही रहने वाले कंचन के भतीजे रघुराज यादव ने बताया की रविवार को गांव में रंग पंचमी मनाई जा रही थी। पड़ोसी के घर त्यौहार पर शोक होने के कारण कंचन संवेदना व्यक्त करने गए थे। तभी पूर्व सरपंच राजेंद्र चौहान 15 से ज्यादा हथियारबंद हमलावरों को लेकर वहां पहुंच गया। उसका छोटा भाई गुड्डू, आयुष सर्वेश समेत परिवार के अन्य सदस्य उसके साथ थे। जबलपुर में पूर्व सरपंच ने सरपंच के पिता को गोलियों से भूना रघुराज ने बताया कि हमलावरों ने कंचन यादव पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। 6 से 7 फायर हुए। एक गोली कंचन के सीने में तथा दूसरी पेट मे जा घुसी। मौके पर अफरा-तफरी मच गई इसी बीच एक अन्य युवक के पैर में गोली लगने का पता चला। कंचन को जबलपुर गोलबाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। रघुराज ने बताया कि हमलावरों ने कंचन को घेर लिया था। कुछ लोग किसी तरह जान बचाकर वहां से भागे। - सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया था इसलिए हत्या हो गई रघुराज ने बताया कि हमलावर पूर्व सरपंच राजेंद्र चौहान ने गांव में सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा था कंचन के सरपंच बेटे ने प्रशासन की मदद से उसके कब्जे से शासकीय जमीन मुक्त कराई थी। तभी से शनेंद्र चौहान कंचन से रंजिश रखने लगा था। दोनों के बीच पंचायत चुनाव में भी विवाद हुआ था दो-तीन दिन पहले भी राजेंद्र ने कंचन को धमकाया था। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शिवेश सिंह बघेल समेत अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button