मुख्य समाचार
श्योपुर। जसवंत सिंह ने ग्रामीणों के साथ केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को दिया ज्ञापन।
श्योपुर। श्योपुर के फतेहपुर गाँव सहित सीप नदी पर अनेक गाँवों का आम रास्ता है। नदी में अधिक पानी होने के कारण आम जन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है बारिश के दिनों में हालात बत से बत्तर हो जाते है अगर बारिश के समय किसी प्रकार की कोई आपातकाल स्थिति निर्मित होती है तो उसे सुलझाना अत्यन्त मुश्किल हो जाता है किसी प्रकार की मेडिकल सुविधा पहुँचना भी बहुत मुश्किल हो जाता है इस बात को क्षेत्रवासी कई बार उठा चुके है लेकिन कोई सुनवाई आज दिनाँक तक नहीं हुई है आज क्षेत्र के सांसद एवं भारत सरकार के कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को ग्रामीण जनों ने ज्ञापन देकर समस्या से अवगत कराया है ग्रामीण जनो ने बताया कि फतेहपुर से साहपुरा मेन रोड तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से जोड़ने का भी प्रस्ताव मंत्री से रखा है।



