ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राज्य

तीन दिवसीय 39वीं राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी का आगाज

चरखी दादरी के घसोला मार्ग पर बने 20 एकड़ मैदान में आज से तीन दिवसीय 39वीं राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी का आगाज होगा। सुबह 11 बजे कृषि मंत्री जेपी

दलाल प्रदर्शनी का आगाज करेंगे। 12 मार्च को प्रदर्शनी में राज्यपाल दत्तात्रेय बंडारू और 13 मार्च को समापन अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल शिरकत करेंगे। प्रदर्शनी में 1600 से अधिक पशुपालक शामिल होंगे। इसमें ऊंट के नृत्य समेत पशुओं के हैरतगंज बरतब देखने को मिलेंगे।

विभिन्न जिलों से लोगों को प्रदर्शनीस्थल तक पहुंचाने के लिए बसों की व्यवस्था रहेगी। प्रदर्शनी में उम्दा नस्ल के घोड़े, झोटे, बैल, गाय और भैंस देखने को मिलेंगे। प्रदर्शनी स्थल पर पशुओं के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बाकायदा पशुपालन विभाग द्वारा रैंप तैयार किया गया है, जिस पर तीन दिनों तक उत्तम नस्ल के पशुओं का कैट वॉक होगा।

पशुधन प्रदर्शनी से जुड़ी तमाम जानकारी साझा होंगी

अहम बात यह है कि निर्माणधीन लघु सचिवालय के समीप पशुधन विकास को समर्पित इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम की नियमित रूप से मॉनीटरिंग के लिए स्थल के मध्य कंट्रोल टावर स्थापित किया गया है। इस पर प्रदर्शनी से जुड़े हर पहलू और गतिविधियों की जानकारी उपलब्ध रहेगी।

कंट्रोल टावर स्थापित करने का मुख्य मकसद है कि राज्य के कोने कोने से आए किसानों और पशुपालकों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो और उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान हो सके। इसके साथ ही हेल्प डेस्क भी बनाया गया है,जिसके माध्यम से पशुधन प्रदर्शनी से जुड़ी तमाम जानकारी साझा होंगी।

10 हजार से ज्यादा लोगों के बैठने का प्रबंध

कार्यक्रम में मुख्य पंडाल में जहां दादरी जिला के किसानों के लिए सबसे अग्रिणी पंक्ति में बैठने की व्यवस्था की गई है तो वहीं बाकी सभी जिलों के लिए वर्णमाला अनुरूप व्यवस्था की गई है। प्रत्येक किसान और पशु पालक इस कार्यक्रम का हिस्सा बने, इसके लिए दस हजार से ज्यादा लोगों के बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है।

 

Related Articles

Back to top button