ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

खुले में शराब पीने को लेकर हुआ था विवाद

बालोद में खुले में शराब पीने को लेकर 50 वर्षीय अधेड़ को दो युवकों ने पीट-पीटकर मार डाला। अधेड़ ने अस्पताल में दम तोड़ा। सूचना पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

बालोद जिले में अर्जुंदा देसी शराब दुकान में खुले में शराब पीने के विवाद को लेकर दो युवकों ने मिलकर एक 50 वर्ष के अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या कर दी। दोनों युवकों ने जंगलू राम ठाकुर उम्र 50 वर्ष के साथ बेरहमी से मारपीट की। जिसके बाद मृतक को अस्पताल ले जाना पड़ा। जहां उसने दम तोड़ दिया। जिसके बाद अर्जुंदा पुलिस मामले को लेकर एक्टिव हुई और तलाशबीन शुरू की। जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

मामले में बनाई गई टीम

मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के निर्देशन एंव अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुण्डरदेही सोनसाय मौर्य के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी अर्जुन्दा शिशिर पाण्डेय के नेतृत्व में थाना अर्जुन्दा की टीम ने आरोपियों को खोजा।

यह था पूरा मामला

थाना प्रभारी शिशिर पांडेय ने बताया कि 6 मार्च को अर्जुन्दा निवासी थलेश ठाकुर एंव प्रवीण यादव के द्वारा सुरेगांव निवासी जंगलू राम ठाकुर उम्र 50 वर्ष को शराब भठ्ठी के बाहर खुली जगह में शराब पीने की बात को लेकर जंगलू राम ठाकुर के सीने एंव पेट में वार किया और फरार हो गए। मारपीट के बाद वह शराब भठ्ठी के पास ज़मीन पर गिर गया। जिसे इलाज के लिए अर्जुन्दा अस्पताल लाया गया था। जिसके बाद हालत बिगड़ते देख शहीद अस्पताल ले जाया गया। जहां सात मार्च को बुजुर्ग की मृत्यु हो गई। परिजनों ने मामले जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

जांच में पाया गया कि गंभीर मार के कारण शरीर के अंदरूनी हिस्सों में चोटें आई थी जिसपर आरोपी थलेश ठाकुर एंव प्रवीण यादव के विरूद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने अपना जुल्म कबूल कर लिया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी अर्जुन्दा शिशिर पाण्डेय, प्रआर. विकास सिंह, बलेदव महावीर, भालेश्वर देवांगन, बनवाली राम साहू, कमलेश रावटे, भूपतदास मानिकपुरी, नेमसिंह ने भूमिका निभाई।

 

Related Articles

Back to top button