ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

नीतू कपूर ने खरीदी 3 करोड़ रुपये की मर्सिडीज मेबैक GLS600

रणबीर कपूर की मां और आलिया भट्ट की सासू मां नीतू कपूर ने मर्सिडीज मेबैक जीएलएस600 एसयूवी खरीदी है। इसकी कीमत 2.92 करोड़ रुपये है। गाड़ी की कंपनी ने इंस्टाग्राम पर नीतू कपूर के साथ की तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने अपने कलेक्शन में यह नई गाड़ी शामिल की है। नीतू कपूर को इसके पहले जुग-जुग जियो नामक फिल्म में देखा गया था। उन्होंने गाड़ी की डिलीवरी मुंबई में ली है।

नीतू कपूर को नई गाड़ी को अनवेल करते हुए देखा जा सकता है

गाड़ी की फ्रेंचाइजी टीम ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की है। वहीं, एक वीडियो में नीतू कपूर को अपनी नई गाड़ी को अनवेल करते हुए देखा जा सकता है। एक तस्वीर में वह पूजा करती नजर आ रही है। एक अन्य में अपनी गाड़ी के आगे खड़ी होकर पोज करती हुई नजर आ रही है। इसमें उनके चेहरे की मुस्कान देखने लायक है। एक तस्वीर में वह एक बड़ा चॉकलेट केक भी काटती हुई नजर आ रही हैं।

‘नीतू कपूर की नई मर्सिडीज मेबैक आ गई है’

कंपनी ने फोटोज और वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इसमें लिखा है, ‘नीतू कपूर की नई मर्सिडीज मेबैक आ गई है। नीतू कपूर को बधाई। आपके करियर की तरह आपकी ड्राइव भी अच्छी रहे।’ इस कार में कई शानदार फीचर है। जैसे मसाज सीट है। 12.3 इंच का डुएल स्क्रीन डिस्पले है। वहीं, इसमें सनरूफ की भी व्यवस्था है। यह पहली एसयूवी है, जिसे मेबैक नाम दिया गया है। इसके पहले यह मेबैक रणवीर सिंह, आयुष्मान खुराना, राम चरण और अर्जुन कपूर के पास है। नीतू कपूर ने मोनोटोन शेड ही रखा है। वहीं, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट रेंज रोवर चलाना पसंद करते हैं।

नीतू कपूर ने जुग जुग जियो से 9 वर्षों के बाद फिल्मों में वापसी की

नीतू कपूर ने जुग जुग जियो से 9 वर्षों के बाद फिल्मों में वापसी की। इस फिल्म में उनके अलावा अनिल कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी की भी अहम भूमिका थी। 2020 में उनके पति ऋषि कपूर का निधन हो गया था। पिछले वर्ष उन्होंने डांस दीवाने जूनियर में भी भाग लिया था। वह जल्द लेटर टू मिस्टर खन्ना नामक फिल्म में सनी कौशल की मां की भूमिका निभाती नजर आएंगी।

 

Related Articles

Back to top button