ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
व्यापार

गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 671 अंक टूटा, निफ्टी 17450 के नीचे

घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन कमजोरी का माहौल दिखा। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट देखी गई। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 671.15 अंकों की गिरावट के बाद 59,135.13 अंकों के लेवल पर पहुंच गया। वहीं दूसरी ओर निफ्टी 176.70 अंक फिसलकर 17412.90 अंकों पर बंद हुआ।

शुक्रवार के दिन शेयर बाजार का हाल

शुक्रवार को कारोबारी सेशन में टाटा मोटर्स के शेयरों में चार प्रतिशत की बढ़त दिखी वहीं एचडीएफसी बैंक के शेयरों में 3% की गिरावट नजर आई।बाजार के आंकड़ों के अनुसार दलाल स्ट्रीट के निवेशकों को शुक्रवार के दिन करीब 1.6 लाख करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ा है। बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में कमजोरी दिखी है।निफ्टी बैंक 771 अंकों की गिरावट के साथ 40,500 अंकों के लेवल पर पहुंच गया है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप घटकर 262.7 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।वोलेटैलिटी इंडेक्स इंडिया VIX इस दौरान 5.4% पर पहुंच गया है। शुक्रवार के कारोबारी सेशन के दौरान एफएमसीजी सेक्टर को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर लाल निशान पर बंद हुए।शुक्रवार के कारोबारी सेशन के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे मजबूत होकर 82.02पर बंद हुआ।

 

Related Articles

Back to top button