ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजस्थान

10 करोड़ मिले, कल भी नोटों की गिनती, चांदी-सोने का वजन बाकी, इस मंदिर के दानपात्र से निकला ‘खजाना’

 भगवान श्री सांवलिया सेठ के भंडार से दो दिन में की गई गणना में अब तक 9 करोड़ 31 लाख 65 हजार रुपये की राशि प्राप्त हुई। नोटों की गिनती अब तक पूरी नहीं हो सकी है, बची गणना कल शुक्रवार को भी की जाएगी।

राजस्थान के मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्ण धाम सांवलियाजी में भगवान श्री सांवलिया सेठ के भंडार से दूसरे चरण की गणना तक  9 करोड़ 31 लाख 65 हजार रुपए निकले। सोमवार को होलिका दहन के पर्व पर भगवान श्री सांवलिया सेठ की राजभोग की आरती के बाद भंडार खोला गया था। इस दौरन की गई गणना में 07 करोड़ 15 लाख 10 हजार रुपये की गणना हो पाई थी। बाकी बची राशि की गणना गुरुवार को की गई। इसमें 2 करोड़ 16 लाख 55 हजार रुपय प्राप्त हुए।

बतादें कि प्रति माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को भगवान श्री सांवलिया सेठ का भंडार खोला जाता है, लेकिन इस बार गत कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को होलिका रोपण होने से भगवान श्री सांवलिया सेठ का भंडार नहीं खोला गया था। सोमवार को होलिका दहन के पर्व के दिन खोला गया।

सोमवार और गुरुवार को की गई गणना में भंडार से अब तक कुल 9 करोड़ 31 लाख 65 हजार रुपये की राशि प्राप्त हुई। हालांकि, गणना अब भी पूरी नहीं हो सकी है, बची राशि की गणना कल शुक्रवार को भी की जाएगी। इसके अलावा सोना और चांदी का वजन होना भी बाकी है।

गुरुवार को गणना करने के दौरान मंदिर मंडल बोर्ड के अध्यक्ष भेरुलाल गुर्जर, बोर्ड सदस्य संजय कुमार मण्डोवरा, अशोक कुमार शर्मा, शंभू लाल सुथार, भेरुलाल सोनी, प्रशासनिक अधिकारी नंदकिशोर टेलर सहित मंदिर मंडल तथा क्षेत्रीय बैंकों के कर्मचारी मौजूद थे।

 

Related Articles

Back to top button