ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राज्य

गैस सिलेंडर फटने से दो घर जलकर राख, आग पर काबू पाने के दौरान एक व्यक्ति भी झुलसा

 बिहार| ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार रात बलुआ देवराय गांव में सभी लोग अपने घर में सोए हुए थे। इसी दौरान करीब 12 बजे अचानक से दो ग्रामीणों के घर में आग लग गई। इससे घरों में रखा हुआ सभी सामान जल कर खाक हो गया।

बेतिया में गैस सिलेंडर फटने से दो घर जलकर राख हो गए। घटना जिले के योगापट्टी प्रखंड के बलुआ भवानीपुर पंचायत के वार्ड नंबर पांच बलुआ देवराय गांव की है। जहां गुरुवार रात अचानक गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। वहीं, आग लगने की इस घटना में एक व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया। उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र योगापट्टी में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

गैस लीक होने से लगी आग

स्थानीय ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात गांव में सभी लोग खाना खा कर अपने घर में सोए हुए थे। इसी दौरान करीब 12 बजे गैस लीक होने के कारण अचानक से मोतीलाल यादव के घर में आग लग गई। देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस हादसे में मोतीलाल और उनके पुत्र संजय यादव का घर जलकर खाक हो गया। आग लगने से घर में रखे दाल, चावल, मोटरसाइकिल, रुपये और कपड़े सब कुछ जल कर खाक हो गया।

वहीं, घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने इकट्ठा होकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। आग बुझाने की कोशिश करने के दौरान ग्रामीण बृजेश यादव बुरी तरह झुलस गया। उसे इलाज के लिए स्थानीय ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र योगापट्टी में भर्ती कराया है।

‘पीड़ित को हर संभव मदद देने की जाएगी कोशिश’

पीड़ित मोतीलाल यादव ने बताया कि घटना की जानकारी योगापट्टी अंचलाधिकारी को दी गई है। वहीं, योगापट्टी अंचलाधिकारी प्रियव्रत कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच के लिए अधिकारी को भेजा जा रहा है। जो भी सरकारी स्तर पर मदद होगी उसे अग्नि पीड़ित को मुहैया कराने में हर संभव कोशिश की जाएगी|

 

Related Articles

Back to top button