ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

चौथे टेस्ट में कप्तान रोहित ने इस खिलाड़ी को मौका देकर अपने पैरों पर मारी कुल्हाड़ी! बनेगा हार का कारण…

IND vs AUS, 2023: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने एक खिलाड़ी को टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में जगह देकर अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली है. चौथे टेस्ट मैच में जिस खिलाड़ी को कप्तान रोहित शर्मा ने बड़े भरोसे के साथ मौका दिया है, वह बुरी तरह फिसड्डी साबित हुआ है.

IND vs AUS, 4th Test: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने एक खिलाड़ी को टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में जगह देकर अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली है. चौथे टेस्ट मैच में जिस खिलाड़ी को कप्तान रोहित शर्मा ने बड़े भरोसे के साथ मौका दिया है, वह बुरी तरह फिसड्डी साबित हुआ है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में ये खिलाड़ी बेदम नजर आया है और वह इस टेस्ट मैच में टीम इंडिया की हार का सबसे बड़ा कारण भी बन सकता है.

कप्तान रोहित ने इस खिलाड़ी को मौका देकर अपने पैरों पर मारी कुल्हाड़ी!

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में जो खिलाड़ी टीम इंडिया की हार का कारण बन सकता है, वह तेज गेंदबाज उमेश यादव हैं. तेज गेंदबाज उमेश यादव को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में मौका देकर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे बड़ी गलती कर दी है. चौथे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने उमेश यादव की जमकर धुनाई की है. ऐसा लग ही नहीं रहा है कि उमेश यादव अहमदाबाद की इस पिच पर विकेट भी ले सकते हैं. उमेश यादव की गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई है.

बनेगा हार का कारण

चौथे टेस्ट मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने खतरनाक तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन से बाहर कर उमेश यादव को मौका दिया. कप्तान रोहित शर्मा का ये फैसला अब टीम इंडिया पर उल्टा पड़ गया है. उमेश यादव की चौथे टेस्ट मैच में जमकर धुनाई हो रही है. उमेश यादव ने इस मैच में अभी तक 21 ओवरों में 4.50 की इकोनॉमी रेट से 95 रन लुटा दिए हैं. उमेश यादव को इस दौरान एक भी विकेट नहीं मिला है. उमेश यादव की जगह अगर चौथे टेस्ट मैच में मोहम्मद सिराज को मौका दिया जाता तो वह टीम इंडिया को मुसीबत से निकालते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए नासूर बन सकते थे. उमेश यादव की तुलना में मोहम्मद सिराज ज्यादा बेहतर गेंदबाज हैं. उमेश यादव ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में टीम इंडिया की हार का कारण बन सकते हैं.

कप्तान रोहित से हो गई बड़ी गलती 

मोहम्मद सिराज 145 किमी प्रतिघंटे से ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी करते हुए स्विंग कराने में माहिर हैं. ऐसे में वह अहमदाबाद की इस निर्जीव पिच पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के लिए काल साबित हो सकते थे, लेकिन चौथे टेस्ट मैच में मोहम्मद सिराज की जगह उमेश यादव को मौका देकर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने बड़ी गलती कर दी है. मोहम्मद सिराज सपाट पिच के बहुत माहिर तेज गेंदबाज हैं और अब ऐसी पिचों पर विकेट निकालना बहुत अच्छे से जानते हैं. अहमदाबाद की सपाट पिच पर विकेट के लिए उमेश यादव के पसीने छूटते नजर आ रहे हैं. कप्तान रोहित शर्मा अगर चौथे टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन में मोहम्मद सिराज को मौका देते तो तस्वीर ही अलग होती|

Related Articles

Back to top button