ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

सोनभद्र में तीन कोरोना संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य महकमा सतर्क, बेड आरक्षित

चार दिन पहले दक्षिण कोरिया से लौटे सोनभद्र निवासी एक शख्स को सर्दी, खांसी के साथ सांस लेने में तकलीफ हुई थी। डॉक्टर की सलाह पर उसका सैंपल लिया गया। जांच में कोरोना की पुष्टि हुई। उसके संपर्क में आए दो और लोगों में भी संक्रमण मिला है।

सोनभद्र में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। बाबतपुर एयरपोर्ट पर निगरानी बढ़ा दी गई है। जिला अस्पताल में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है।

चार दिन पहले दक्षिण कोरिया से लौटे सोनभद्र निवासी एक शख्स को सर्दी, खांसी के साथ सांस लेने में तकलीफ हुई थी। डॉक्टर की सलाह पर उसका सैंपल लिया गया। जांच में कोरोना की पुष्टि हुई। उसके संपर्क में आए दो और लोगों में भी संक्रमण मिला है। इसे देखते हुए ही दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में बने डेडिकेटेड कोविड वार्ड में बेड आरक्षित कर दिए गए हैं। जरूरत पड़ने पर संक्रमितों को भर्ती करने की तैयारी है।

सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने कोरोना नियंत्रण में लगीं टीमें लाेगों को जागरूक कर रही हैं। अंतरराष्ट्रीय विमानों से आने वालों की जरूरत पड़ने पर रैंडम सैंपलिंग करने की तैयारी है। अभी निगरानी कराई जा रही है।

सर्दी व खांसी में न करें लापरवाही

सीएमओ ने बताया कि अगर सर्दी व खांसी जैसे लक्षण दिखे तो लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। डाॅक्टर से सलाह लें और दवाओं का सेवन भी करें। इस समय देश में एच3, एन2 इन्फ्लूएंजा के मामले बढ़ रहे हैं। सर्दी, खांसी, बुखार के साथ ही सांस फूलने जैसी समस्या इसकी वजह सकती है।

ओपीडी में मास्क लगाकर आने की अपील

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अस्पतालों की ओपीडी में मास्क लगाकर आने की अपील की है। सीएमओ ने बताया कि इन्फ्लूएंजा चाहे कोई भी हो, सतर्कता ही उससे बचाव का उपाय है। उधर, बीएचयू अस्पताल की इमरजेंसी, बाल रोग विभाग सहित अन्य विभागों की ओपीडी में भी मास्क लगाने की अपील चस्पा की गई है।

 

Related Articles

Back to top button