ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

ऑस्कर इवेंट के लिए अमेरिका रवाना हुईं दीपिका पादुकोण

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इस वर्ष होने जा रहे 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स के सेलिब्रिटी प्रिजेंटर्स का हिस्सा होंगी। दीपिका ऑस्कर के सेलिब्रिटी प्रेजेंटर्स का हिस्सा बनने वाली तीसरी भारतीय हैं। दीपिका सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड सेरेमनी में भारत का मान बढ़ाती नजर आएंगी। बता दें कि ऑस्कर में हिस्सा लेने के लिए वह मुंबई से अमेरिका के लिए रवाना हो गई हैं। हाल ही में बिंदास लुक में उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है।

दीपिका पादुकोण को उनके पति और एक्टर रणवीर सिंह एयरपोर्ट पर ड्रॉप करने आए। दीपिका को आज यानि शुक्रवार की सुबह ही एयरपोर्ट पर देखा गया। ऑस्कर 2023 के इवेंट में शामिल होने के लिए रवाना हुईं दीपिका पादुकोण बिंदास लुक में नजर आईं। दीपिका पादुकोण एक ओवरसाइज ब्लैक ब्लेजर पहने नजर आ रही हैं। इसे उन्होंने ब्लैक टर्टल नेक टॉप के साथ पेयर किया।

दीपिका गॉर्जियस ब्लू फ्लेयर्ड डेनिम ट्राउजर के साथ एक फ्री हेयरडू और स्टेटमेंट आईग्लासेस में काफी बॉसी नजर आईं। दीपिका के हेयरस्टाइल ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए। ब्लेजर के साथ अपने लुक को कंपलीट करने के लिए दीपिका फ्री हेयरस्टाइल में दिखीं, साथ ही उनकी खूबसूरत मुस्कान ने फैंस का दिल जीत लिया। दीपिका का यह लुक जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है।दीपिका पादुकोण के इस वीडियो पर यूजर्स की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। हर कोई एक्ट्रेस के लुक और अंदाज की तारीफ कर रहा है। एक यूजर ने लिखा, ‘शानदार पर्सनैलिटी।

कोई भी इनके जैसा काम नहीं कर रहा है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘दीपिका ऑस्कर के लिए रवाना हो रही हैं। यह बड़ी उपलब्धि है।’ एक यूजर ने लिखा, ‘दीपिका हमें आप पर गर्व है।’बता दें कि ऑस्कर 2023 में दीपिका ऐसे समय में प्रेजेंटर के तौर पर नजर आएंगी, जब भारत को अवॉर्ड की तीन कैटेगिरी ओरिजिनल सॉन्ग, डॉक्यूमेंट्री फीचर और डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट में नॉमिनेशन मिला है। ऑस्कर 2023 में दीपिका पादुकोण एमिली ब्लंट, सैमुअल एल जैक्सन, ग्लेन क्लोज, ड्वेन जॉनसन, माइकल बी जॉर्डन, जेनेल मोने, जो सलदाना, जेनिफर कोनेली, रिज अहमद और मेलिसा मैककार्थी के साथ प्रेजेंटर के तौर पर शामिल होंगी।

 

Related Articles

Back to top button