ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजस्थान

30 हजार विद्यार्थियों को मिलेगा ‘मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना’ का लाभ, सीएम गहलोत का प्रस्ताव

मुख्यमंत्री | मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना का लाभ लेने वाले बच्चों की संख्या 15 से बढ़ाकर 30 हजार कर दी गई है। सीएम अशोक गहलोत ने गुरुवार को इसके प्रस्ताव को मंजूरी दी।

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने ‘मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना’ के अंतर्गत लाभान्वितों की संख्या 15 हजार से बढ़ाकर 30 हजार करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। इस योजना के लिए सीएम गहलोत ने 56.40 करोड़ रुपये के वित्तीय प्रावधान का अनुमोदन किया है।

मुख्यमंत्री के इस निर्णय से प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण कोचिंग प्राप्त करने के अवसर उपलब्ध होंगे।

उल्लेखनीय है कि राज्य के कमजोर आर्थिक पृष्ठभूमि वाले विद्यार्थियों को प्रोफेशनल कोर्स एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी कराने के उद्देश्य से इस योजना की शुरूआत की थी। आशा के अनुरूप योजना की सफलता को देखते हुए वर्ष 2022-23 के बजट में लाभार्थियों की संख्या 10 हजार से बढ़ाकर 15 हजार की गई थी, जिसे वर्ष 2023-24 के बजट में बढ़ाकर 30 हजार कर दिया गया है।

 

Related Articles

Back to top button