ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजस्थान

केकड़ी को जिला बनाने की मांग

विधायक डॉ. रघु शर्मा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से केकड़ी को नया जिला घोषित करने की मांग की। उनका कहना है कि भौगोलिक परिस्थतियों को देखते हुए केकड़ी समस्त आवश्यकताएं पूर्ण करता है।

अजमेर जिले के केकड़ी विधायक डॉ. रघु शर्मा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से केकड़ी को नया जिला बनाने के संबंध में मांग की। केकड़ी विधायक डॉ. रघु शर्मा लंबे समय से केकड़ी को जिला बनाने के लिए प्रयासरत हैं। इस कार्य को आगे बढ़ाते हुए, उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से केकड़ी को नया जिला घोषित करने की मांग की।

डॉ. शर्मा ने कहा कि केकड़ी की भौगोलिक परिस्थतियों को देखते हुए केकड़ी जिला बनने के लिए समस्त आवश्यकताएं पूर्ण करता है। इस संबंध में जी.एस. सन्धु कमेटी तथा रामलुभाया कमेटी को भी ज्ञापन देकर केकड़ी को जिला बनाने की आवश्यकता से अवगत कराया गया था। राजस्थान राज्य की आवश्यकता के अनुरूप नए जिले बनाए जाने चाहिए। नए बनने वाले जिलों में केकड़ी का नाम शामिल करवाने के लिए मुख्यमंत्री गहलोत से मांग की गई।

मुख्यालय हैं सौ किलोमीटर दूर

उन्होंने कहा कि केकड़ी की अजमेर, भीलवाड़ा, जयपुर एवं कोटा जिला मुख्यालयों से 100 किलोमीटर से अधिक की भौगोलिक दूरी है। इस कारण स्थानीय जनता को सामान्य कार्य करवाने के लिए भी लंबा सफर तय करना पड़ता है। आमजन को इस कारण भारी परेशानी होती है। गुड गर्वनेंस के लिए प्रशासन एवं पुलिस की सीधे मॉनीटरिंग रहनी चाहिए। केकड़ी की जिला मुख्यालयों से दूरी इस मॉनिटरिंग के लिए नकारात्मक पक्ष है। नया जिला बनने से संवेदनशील एवं जन कल्याणकारी सरकार की परिकल्पना साकार होगी।

सरकार को मिल रहा 80 करोड़ का राजस्व

उन्होंने कहा कि केकड़ी में 290 गांव एवं ढाणियां हैं। इनके समन्वयित विकास के लिए केकड़ी को जिला बनाया जाना आवश्यक है। केकड़ी में अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय हैं। यहां तीन नगर पालिका तथा तीन उपखंड अधिकारी कार्यालय कार्यरत हैं। क्षेत्रा में चार तहसील एवं दो उप तहसील हैं। जिला परिवहन अधिकारी का कार्यालय पहले से ही कार्यरत है। क्षेत्र की जनता के लिए 400 पलंगों का जिला चिकित्सालय पूरी क्षमता के साथ कार्य कर रहा है। यहां महाविद्यालय एवं स्नातकोत्तर महाविद्यालय भी है। खनन संबंधी कार्य से केकड़ी क्षेत्र द्वारा 70 से 80 करोड़ का राजस्व सरकार को प्राप्त होता है। क्षेत्र के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए केकड़ी का जिला बनाया जाना आवश्यक है।

 

Related Articles

Back to top button