ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

नीतीश की पार्टी में बगावत! JDU के विधायक ने हाईकमान से बिना पूछे BJP को दिया समर्थन

नीतीश कुमार की पार्टी JDU ने अपनी नागालैंड इकाई को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। JDU ने यह फैसला नागालैंड में अपने एकमात्र विधायक के पार्टी से बिना परामर्श किए भाजपा गठबंधन वाली सरकार को बगैर शर्त समर्थन देने के बाद लिया है। जदयू के राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद खान की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि हमारी पार्टी के नागालैंड राज्य अध्यक्ष ने जदयू के केंद्रीय नेतृत्व से राय-मशवरा किए बिना ही नागालैंड के मुख्यमंत्री को समर्थन पत्र दे दिया है, जो कि उच्च अनुशासनहीनता और मनमाना कदम है। इसलिए जदयू ने नगालैंड में पार्टी की राज्य इकाई को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है।

कल मुख्यमंत्री रियो से JDU विधायक
दरअसल, नागालैंड JDU अध्यक्ष सेन्चुमो लोथा और उनकी पार्टी के इकलौते विधायक ज्वेंगा सेव ने कल 8 मार्च को मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद उन्होंने एनडीपीपी-बीजेपी गठबंधन वाली सरकार को अपना समर्थन पत्र सौंप दिया था। इन्होंने कहा है कि हमने नागालैंड के स्थानीय मुद्दों के आधार पर रियो सरकार का समर्थन किया है।

नागालैंड चुनाव में JDU को मिली एक सीट
गौरतलब है कि जदयू ने नागालैंड की 60 सदस्यीय विधानसभा के हाल ही में हुए चुनाव में एक सीट हासिल की थी। माना जा रहा है कि जदयू के शीर्ष नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपनी पार्टी की नगालैंड इकाई के इस कदम से फजीहत का सामना करना पड़ रहा है।

Related Articles

Back to top button