ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

दतिया। विभिन्न पारिवारिक रिश्तों की धुरी होती है महिलाएं।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं भाई बहिन दोज पर विशेष विभिन्न पारिवारिक रिश्तों की धुरी होती है महिलाएं:-रवि कांत मिश्रा महिलाओं को कमजोर समझने की सोच हमें बदलनी होगी:-मिश्रा जीवन से तालमेल एवं संघर्ष की प्रतिमूर्ति होती हैं, महिलाएं:-रवि कांत महिलाओं को कमजोर समझने की सोच हमें बदलनी चाहिए क्योंकि महिलाएं जीवन से तालमेल एवं संघर्ष की प्रतिमूर्ति होती हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं भाई बहिन दोज के अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालय बीकर दतिया के पीजीटी केमिस्ट्री एवं विद्यालय के गति निर्धारक क्रियाकलाप प्रभारी रवि कांत मिश्रा ने हमारे संवाददाता से चर्चा करते हुए उपरोक्त विचार ब्यक्त किए साथ ही उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं भाई बहिन दोज के इस पावन पर्व पर मैं समस्त नारी शक्तियों का वंदन,अभिनंदन करता हूँ भारतीय धर्म संस्कृति में मातृशक्ति सदैव से ही पूज्यनीय रही है। मिश्रा ने कहा कि नारी को हमारी भारतीय संस्कृति में "शक्ति स्वरूपा" की मान्यता है। जहाँ ज्ञान के लिए माँ सरस्वती, धन के लिए माँ लक्ष्मी और शक्ति के लिए माँ दुर्गा की पूजा हमारी परंपराओं में निहित है। हमारी इन श्रेष्ठ परंपराओं की सार्थकता तभी है जब हम अपने जीवन मे त्याग की प्रतिमूर्ति और समर्पण की प्रतीक नारी शक्तियों का हृदय से सम्मान करें। जग को जीवन देने वाली, मौत भी तुझसे हारी है, कोमल है तू कमजोर नहीं, शक्ति का नाम ही "नारी" है। रवि कांत ने बताया कि महिलाओं के अदम्य साहस, सम्मान, समानता, सुरक्षा, सहभागिता और सशक्तीकरण के लिये समर्पित "अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस" के अवसर पर मैं समस्त नारी शक्ति को नमन करता हूँ। महिला अपने परिवार के बच्चों के लिए प्रथम गुरू होती हैं, साथ ही घर को मंदिर बनाने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है , हमारे ग्रंथों में घर की गृहिणी को लक्ष्मी का रूप माना जाता है।"यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमन्ते तत्र देवता" अर्थात जहां नारी की पूजा होती है,वहा देवता निवास करते हैं। तुम चहकती रहो, तुम महकती रहो, तुम प्रेरणा बनकर, चमकती रहो, कभी बेटी बनकर, कभी बहन बनकर, कभी संगिनी बनकर,खुशियों की बारिश करती रहो, जीवन के इस लंबे सफर में माँ बनकर मार्गदर्शन करती रहो। इस अवसर पर आशा ओझा, मोहिनी पराशर, दिनेश मिश्रा, दिवाकर देवलिया, सुमन शर्मा, रजनी दीक्षित, सजनी मुदगल, जसवंत सिंह यादव, आस्था मिश्रा, गरिमा यादव, सीमा मिश्रा, रुद्रांश मिश्रा सुबोध मिश्रा,यश यादव,तनु यादव आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button