मुख्य समाचार
मुरैना। सरसों बेच कर आ रहे किसान से 95 हजार लूटे।
मुरैना के पहाड़गढ़ क्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ उस समय लूट कर ली जब वह अपनी सरसों बेचकर घर वापस लौट रहा था। युवक के मुताबिक आरोपी संख्या में लगभग 15 थे, जिनमें से चार को उसने पहचान लिया है। आरोपियों ने उस लोडिंग वाहन में तोड़फोड़ कर दी तथा जिसमें सरसों बेचकर लौट रहा था, उसके बाद उसके पास मौजूद 95 हजार रुपए जो कि सरसों बेचने से उसके पास थे, वह लूट लिए। अपने साथ घटी घटना के बाद फरियादी एसपी से लेकर एडीजी तक अपनी फरियाद लेकर जा चुका है लेकिन अभी तक आरोपी नहीं पकड़े जा सके हैं। बता दें, कि किसान ठाकुरलाल कैलारस की कोठरा मंडीमें अपनी सरसों की फसल बेचकर अपने गांव वापस खौरी वापस लौट रहा था। उसके पास सरसों बेचने से एक लाख रुपए रखे थे। जब वह पहाड़गढ़ क्षेत्र के मरा व हीरामन के जंगल में से होकर गुजर रहा था, उसी दौरान आरोपियों ने उसकी लोडिंग गाड़ी के आगे दो ट्रेक्टर लगा दिए। ट्रेक्टर लगाने से उसे लोडिंग रोकना पड़ी। वे लोग संख्या में 15 थे। उन्होंने पहले उसकी लोडिंग में तोड़फोड़ की तथा उसके साथ मारपीट की। मारपीट के बाद उसके कब्जे से 95 हजार रुपए लूट लिए। उसके पास जो एक लाख रुपए रखे थे उसमें से उसने पांच हजार रुपए का लोडिंग वाहन में डीजल डलवा दिया था तथा 95 हजार रुपए जो रखे थे वह लूट लिए। लोडिंग वाहन जिसमें ठाकुरलाल लौट रहा था लोडिंग वाहन जिसमें ठाकुरलाल लौट रहा था थाने जाने पर जान से मारने की दी धमकी जिन लोगों ने उसके साथ मारपीट व लूट की उनके खिलाफ रिपोर्ट लिखाने के लिए जब वह पहाड़गढ़ थाने जाने को हुआ तो उन लोगों ने उसे रास्ते में रोक लिया तथा धमकी दी कि अगर वह थाने में पहुंचा तो वे उसे जान से मार देंगे। लिहाजा वह थाने न जाकर चुपचाप अपने गांव लुटा-पिटा जा पहुंचा। एसपी से लेकर एडीजी तक लगाई गुहार किसान ने बताया कि अपने साथ हुई लूट के बाद एसपी आशुतोष बागरी के पास पहुंचा लेकिन सुनवाई नहीं हुई। उसके बाद वह एडीजी राजेश चावला के पास पहुंचा तो उन्होंने उसे आश्वासन दिया कि उसके बताए आरोपियों को पकड़ा जाएगा।


