ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
व्यापार

मेटा में फिर हो रही हजारों कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी

फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैतृक कंपनी मेटा प्लेटफार्म्स छंटनी के एक नए दौर की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि कि जारी हफ्ते के दौरान हजारों कर्मचारी इससे प्रभावित हो सकते हैं। मामले की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति ने इस बारे में बताया है।दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग कंपनी बीते साल नवंबर में अपने 13 प्रतिशत कर्मियों को निकालने के बाद एक बार फिर बड़े पैमाने पर लोगों को बाहर करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने पूर्व की छंटनी के दौरान कहा था कि वह और अधिक कुशल बनने के लिए ऐसा कर रही है।

अपनी पहली बड़ी छंटनी के दौरान कंपनी से 11000 कर्मचारियों को बाहर निकालने का फैसला किया था। कंपनी अपने को सरल बनाना चाहती है और जिन टीमों की जरूरत नहीं है, उन्हें पूरी तौर पर बाहर किया जा रहा है। फरवरी में आई ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी के इस कदम को अब भी अंतिम रूप दिए जाने की तैयारी चल रही है। कंपनी के इस फैसले से हजारों स्थायी कर्मचारी प्रभावित हो सकते हैं।लोगों के मुताबिक छंटनी के इस चरण को अगले हफ्ते में अंतिम रूप दिया जा सकता है। एक सूत्र ने कहा कि योजना पर काम कर रहे लोग उम्मीद कर रहे हैं कि मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग के अपने तीसरे बच्चे के लिए पेरेंटल लीव पर जाने से पहले इसे तैयार कर लिया जाएगा।

लोगों ने कहा नवंबर में की गई छंटनी एक आश्चर्य की बात थी, लेकिन इस बार की छंटनी का लोगों ने व्यापक तौर पहले ही अनुमान लगाया है। जुकरबर्ग ने 2023 मेटा के लिए “दक्षता का वर्ष” करार दिया है और कंपनी ने प्रदर्शन समीक्षाओं के दौरान कर्मचारियों को इससे जुड़े थीम के बारे में बताया है। लोगों के अनुसार यह कवायद पिछले हफ्ते पूरी की गई।कैलिफोर्निया स्थित कंपनी के मेनलो पार्क दफ्तर में काम कर रहे लोगों ने सहकर्मियों के बीच बढ़ रही चिंता और कम मनोबल का वर्णन किया है।

 

Related Articles

Back to top button