ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

गिनीज बुक में दर्ज हैं बॉलीवुड के इन सितारों के नाम

बॉलीवुड में ऐसी कई हस्तियां हैं जिन्होंने अपने नाम बड़े-बड़े खिताब हासिल किए हैं। अपनी फिल्मों के जरिए वह लोगों की पहचान में रहते हैं। इनकी कमर्शियल और नॉन-कमर्शियल दोनों की फिल्में लोगों के दिलों पर राज करती हैं। फिल्मों की सफलता के लिए इन सितारों को आए दिन किसी न किसी अवॉर्ड से सम्मानित किया जाता है। लेकिन आज हम आपको बी टाउन के कुछ ऐसे सितारों के नाम बताएंगे जिनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल है।

सोनाक्षी सिन्हा

अपनी बेबाक अदाकारी से हर किसी का दिल जीतने वाली सोनाक्षी का नाम भी इस रिकॉर्ड बुक में दर्ज है। सोनाक्षी सिन्हा एक इवेंट में शामिल हुई थीं, जहां एक समय पर सबसे ज्यादा महिलाओं ने अपने नाखूनों को पेंट किया था। साल 2016 में सोनाक्षी ने अपने नाम यह रिकॉर्ड दर्ज किया था।

ललिता पवार

जब-जब बॉलीवुड में विलेन का नाम लिया जाता है, तब-तब ललिता पवार का नाम लिस्ट में जरूर शामिल रहता है। ललिता पवार ने फिल्मों में विलेन के किरदार से तो सुर्खियां बोटरीं साथ ही उनको रामायण सीरियल में मंथरा के किरदार से भी पहचान मिली। ललिता पवार ने सबसे लंबे तक काम करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस का रिकॉर्ड बनाकर गिनीज बुक तक पहुंची हैं।

आशा भोसले

आशा भोसले एक मशहूर सिंगर हैं, उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई गाने गाए हैं। उन्होंने अक्टूबर 2011 में अधिकतम स्टूडियो रिकॉर्डिंग के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपनी जगह बनाई। आशा भोसले पहले ही कई भारतीय भाषाओं में लगभग 11,000 गाने रिकॉर्ड कर चुकी हैं।

कुमार सानू

कुमार सानू 90 के दशक के बेहतरीन सिंगर हैं। उनके गाने आज भी युवाओं के बीच खूब सुने जाते हैं। कुमार शानू ने 1993 में एक ही दिन में 28 गाने रिकॉर्ड किए, जोकि एक विश्व रिकॉर्ड है। यही कारण है कि उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में है।

 

Related Articles

Back to top button