ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

राखी सावंत ने दुबई में लिया नया घर और कार

बॉलीवुड ड्रामा क्वीन राखी सावंत बीते काफी वक्त से आदिल खान दुर्रानी के संग शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई थीं। आदिल के धोखे के बाद एक्ट्रेस एक बार फिर से अपनी लाइफ को ट्रैक पर लाने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने हाल ही में दुबई में एक्टिंग एकेडमी खोली है और उन्होंने बताया कि अब एक नया घर और कार भी ली है। इस दौरान वह आदिल को याद कर रोने लगी थीं।ड्रामा क्वीन कुछ वक्त पहले दुबई गई थीं, तब से वह वहीं पर थीं। बीते महीने उन्होंने वहां पर एक्टिंग एकेडमी खोली थी, इसके बाद अब एक्ट्रेस छह मार्च को दुबई से वापस लौटी हैं। उन्हें एयरपोर्ट पर देखा गया है। इस दौरान वहां पर पैपराजी मौजूद थे और उन्होंने राखी से बात की है। राखी ने बताया कि एकेडमी स्टार्ट की है, वहां पर मैंने एक और घर ले लिया है और एक कार भी ली है।

घर और कार को लेकर बात करने के बाद एक्ट्रेस आदिल को याद कर रोने लगी थीं। उन्होंने पैपराजी से कहा आपको याद है ना ये वही जगह है, जहां पर मैंने आदिल के सिर पर फूल डाले थे। आपको याद है ना मैंने उसका स्वागत किया था और उसने अपनी गर्लफ्रेंड को कहा कि यह बस एक नाटक था। उन्होंने आदिल के साथ बिताए रोमांटिक पलों को याद किया और उसके बाद वह रोने लगी थीं।राखी ने इस दौरान अपनी मां को भी याद किया है। उन्होंने बताया कि पिछली बार वह अपनी मां को दुबई लेकर गई थी, हालांकि इस बार वह साथ नहीं है। पैपराजी ने इसपर उनसे कहा कि क्या वह जनता को होली विश करना चाहेंगी। जिसपर राखी ने कहा कि हां सभी को होली मुबारक हो, मेरी लाइफ से रंग जा चुके हैं, लेकिन आप सभी खुश रहें और होली के कलर आप सभी के घर में बने रहें और आप खुश रहिए। होली मुबारक।

Related Articles

Back to top button