ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

16 साल की हीना ने बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड, सीनियर वर्ग से भी कम समय में पूरी की 400 मीटर की रेस

बंगाल की 16 साल की रेजोना मलिक हीना ने राष्ट्रीय ओपन 400 मीटर चैंपियनशिप में 53.22 सेकंड का समय निकालकर राष्ट्रीय कीर्तिमान बनाया है। उनका यह समय 20 वर्ष से कम आयुवर्ग (अंडर-20) की विजेता कर्नाटक की प्रिया मोहन (53.55) और सीनियर वर्ग की चैंपियन आंध्र प्रदेश की डांडी ज्योतिका (53.26) से भी बेहतर रहा।

हीना और प्रिया मोहन एक ही कोच अर्जुन अजय से प्रशिक्षण लेती हैं। पिछले साल नवंबर में हीना ने गुवाहाटी में राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स में अंडर-16 में 300 मीटर में 38.57 सेकंड का राष्ट्रीय कीर्तिमान बनाया था। अन्य परिणामों में केरल के मोहम्मद अजमल पुरुषों की 400 मीटर में 46.90 सेकंड के साथ अव्वल रहे। राहुल रमेश (47.51) और तमिलनाडु के संतोष कुमार (47.72) तीसरे स्थान पर रहे।

 

Related Articles

Back to top button